फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Smuggling of heroin by Pakistani drone in Sriganganagar

Rajasthan: श्रीगंगानगर में पाक ड्रोन से हेरोइन की तस्करी, डिलीवरी लेने आए तस्करों ने जवानों पर की फायरिंग

Sun, 15 Jan 2023 12:59 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याग्निक Updated Sun, 15 Jan 2023 12:59 PM IST
सार

श्रीगंगानगर में रविवार सुबह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन की तस्करी की सूचना मिलते ही बीएसएफ जवान मौके पर पहुंचे। यहां डिलीवरी लेने आए हेरोइन तस्करों और बीएसएफ जवानों के बीच फायरिंग हुई।

विज्ञापन
Smuggling of heroin by Pakistani drone in Sriganganagar
पाक ड्रोन से हेरोइन की तस्करी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

श्रीगंगानगर के बार्डर क्षेत्र में रविवार सुबह पाकिस्तानी ड्रोन की हलचल सुनकर बीएसएफ जवान दौड़ पड़े। पता चला ड्रोन के जरिए हेरोइन की सप्लाई की जा रही थी। वहां हेरोइन की डिलीवरी लेने पहुंचे तस्करों ने जैसे ही जवानों को आते देखा तो भगदड़ मच गई। तस्कर फायरिंग करते हुए वहां से भागने लगे। जवाब में जवानों ने भी फायरिंग कर दो तस्करों को दबोच लिया। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत 15 करोड़ रुपये से ऊपर बताई जा रही है।

विज्ञापन


रविवार सुबह पाक की एक और नापाक करतूत देखने को मिली। यहां श्रीगंगानगर बार्डर के आसपास ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन की तस्करी की जा रही थी। जैसे ही बीएसएफ जवानों को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई शुरू की और मौके पर पहुंचे। वहीं, कार में  हेरोइन की डिलीवरी लेने आए तस्करों ने बीएसएफ जवानों को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर बीएसएफ जवानों ने भी तस्करों पर जवाबी फायरिंग की। मौके से दो तस्करों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, बाकी लोग गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


नाकाबंदी के बाद बरामद हुई तस्करों की कार
इसके बाद पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त रूप से नाकाबंदी की। कुछ देर बाद तस्करों की गाड़ी गांव 62 आरबी के पास नहर किनारे लावारिस हालत में मिली है। ग्रामीणों की सूचना मिलने पर सीमा सुरक्षा बल और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। तलाशी ली गई तो गाड़ी में एक मोबाइल डोंगल, तस्करों के कपड़े व अन्य सामान मिला। मामले की जांच की जा रही है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत 15 करोड़ से ऊपर बताई जा रही है। सीमावर्ती गांव में यह डिलीवरी हुई है। हिरासत में लिए गए तस्करों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed