{"_id":"61f269ab0c8db567e474cc28","slug":"smugglers-arrested-with-5-kg-ganja-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: बाइक से जा रहे युवक को पुलिस ने रोका, तलाशी में मिला साढ़े 5 किलो गांजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: बाइक से जा रहे युवक को पुलिस ने रोका, तलाशी में मिला साढ़े 5 किलो गांजा
Thu, 27 Jan 2022 03:17 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 27 Jan 2022 03:17 PM IST
सार
गिरफ्तार तस्कर गांजा कहां से लाया था और कहां ले जा रहा था, यह जानने के लिए पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला स्पेशल टीम और कनवास थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी तस्कर के पास से 5 किलो 512 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। तस्कर मोनू सुमन पुत्र लालचंद (20) झालावाड़ हाल विज्ञान नगर कोटा का रहने वाला है।
विज्ञापन
एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि डीएसटी प्रभारी रामपाल शर्मा और थानाधिकारी कनवास मुकेश कुमार त्यागी की टीम ने एनएच 52 दरा स्टेशन के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान बाइक पर आ रहे मोनू को रोक कर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी से गांजा और बाइक जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वह गांजा कहां से लाया था और उसे कहां ले जा रहा था, इस संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन