फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Smuggler arrested with Rs 30 lakh smack in Sawai Madhopur

Action on Smuggling: सवाई माधोपुर में पुलिस की कार्रवाई, 30 लाख रुपये की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sun, 03 Apr 2022 04:07 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 03 Apr 2022 04:07 PM IST
सार

सवाई माधोपुर में पुलिस ने 322 ग्राम मादक पदार्थ के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है।

विज्ञापन
Smuggler arrested with Rs 30 lakh smack in Sawai Madhopur
सवाई माधोपुर में तस्कर गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सवाई माधोपुर में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 322 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की कीमत 30 लाख रुपये आंकी गई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी जतीराम उर्फ जती पुत्र धर्म सिंह उम्र 28 साल निवासी बिदरख्या पुलिस थाना सदर गंगापुर सिटी को गिरफ्तार किया है। सवाई माधोपुर एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त मुख्य तस्करों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत थानाधिकारी शैतान सिंह और पुलिस जाप्ता थाना उदई मोड़ ने मुख्य तस्कर जती राम उर्फ जती को गिरफ्तार किया है। पुलिस तस्कर से मादक पदार्थ स्मैक की खरीद किन-किन व्यक्तियों से की गई है, इसके बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


एसपी विश्नोई ने बताया कि शुक्रवार को गद्दी मिर्जापुर रोड श्मशान घाट के पास थाना उदई मोड़ टीम द्वारा नाकाबन्दी की जा रही थी। इस दौरान मोटर साइकिल सवार जती राम उर्फ जती पर संदेह होने पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 322 अवैध स्मैक बरामद की गई।  प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान थानाधिकारी पिलोदा मुकेश कुमार मीणा को सौंपा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed