{"_id":"641dc991243acd63ec0b9db3","slug":"smack-worth-rs-1-25-crore-seized-in-jhalawar-three-smugglers-arrested-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: झालावाड़ में 1.25 करोड़ की स्मैक जब्त, आई 20 कार सवार तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: झालावाड़ में 1.25 करोड़ की स्मैक जब्त, आई 20 कार सवार तीन तस्कर गिरफ्तार
Fri, 24 Mar 2023 09:32 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 24 Mar 2023 09:32 PM IST
सार
झालावाड़ डीएसटी और थाना घाटोली पुलिस ने शुक्रवार को कंवरपुरा घाटी पर नाकाबंदी में एक i20 कार सवार तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 1 किलो 250 ग्राम स्मैक बरामद की है। नशे की इस बड़ी खेप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपए है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी तस्कर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गिरफ्तार तस्करों से पुलिस टीम मादक पदार्थ तस्करी रैकेट में शामिल अन्य तस्करों और स्मैक लाने ले जाने, खरीद-फरोख्त के संबंध में गहराई से पूछताछ कर रही है। एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों की रोकथाम और मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध एएसपी चिरंजी लाल मीणा, अकलेरा सीओ गिरधर सिंह के सुपरविजन में टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
अभियान के अंतर्गत एसएचओ घाटोली मोहम्मद इब्राहिम और डीएसटी प्रभारी भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को कंवरपुरा घाटी चुरेलिया तिराहे पर नाकाबंदी की गई थी।
विज्ञापन
1 किलो 250 ग्राम स्मैक मिली
नाकाबंदी में वाहन चेकिंग के दौरान चुरेलिया की तरफ से आ रही एक i20 कार अचानक यू टर्न कर वापस लौटने लगी। संदिग्ध लगने पर टीम ने पीछा कर कार को रोक उसमें बैठे तीनो संदिग्धों को डिटेन किया। तीनों की तलाशी में 1 किलो 250 ग्राम स्मैक मिली। इस पर थाना अकलेरा क्षेत्र निवासी आरोपी आशिक पुत्र सलीम खान (29), इमरान उर्फ बंटी पुत्र कल्लू अली (26), रामलाल तवर पुत्र चंदा लाल (30) को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
1.25 करोड़ रुपए है स्मैक की बाजार में कीमत
एसपी तोमर ने बताया कि जप्त की गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब सवा करोड रुपए है। तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इनसे मादक पदार्थ तस्करी के संबंध में गहन अनुसंधान कर रही है, शीघ्र ही बड़ा खुलासा किया जा सकेगा। इस कार्रवाई में डीएसटी के कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार की अहम भूमिका रही है।