फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Slogans raised in support of Sachin Pilot during Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra

Rajasthan: 'हमारा सीएम कैसा हो, सचिन पायलट जैसा हो', राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में फिर लगे नारे

Mon, 19 Dec 2022 10:44 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 19 Dec 2022 10:44 AM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा में रविवार को कुछ युवकों ने सचिन पायलट के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। जिसका एक वीडियो सामने आया है। बता दें कि राहुल गांधी की यात्रा सचिन पायलट के गढ़ दौसा में है।

विज्ञापन
Slogans raised in support of Sachin Pilot during Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra
राहुल गांधी और सचिन पायलट - फोटो : Social Media

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में अपने अंतिम पड़ाव पर है। भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में प्रवेश से पहले राजस्थान कांग्रेस में गुटबाजी खुलकर देखने को मिली। एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी सामने है। रविवार को भारत जोड़ो यात्रा में सचिन पायलट के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई।

विज्ञापन


राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रविवार को दौसा के कलाखो से शुरू हुई। दौसा सचिन पायलट का गढ़ है। पहली बार पायलट यहीं से जीतकर विधायक बने थे। अब राहुल गांधी की यात्रा के दौरान रविवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के समर्थन में जमकर नारे लगे। जिसका एक वीडियो सामने आया है। 

विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कुछ युवकों ने सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे लगाए। इतना ही नहीं, उन्होंने 'हमारा सीएम कैसा हो? सचिन पायलट जैसा हो'। का नारा लगाया। इससे पहले शुक्रवार को भी दौसा जिले में भारत जोड़ो यात्रा के 100वें दिन पायलट के समर्थन में नारेबाजी की गई थी। दौसा में भारत जोड़ो यात्रा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में 15वां दिन है। यात्रा सोमवार को दौसा के बांदीकुई से शुरू हुई। आज भारत जोड़ो यात्रा दौसा से अलवर जिले में प्रवेश करेगी। राहुल के साथ सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट और अन्य नेता कदमताल कर रहे हैं। यात्रा राजगढ़ से सुबह 9 बजे अलवर में प्रवेश करेगी। मालाखेड़ा में आज राहुल सभा को संबोधित करेंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed