{"_id":"e3cb9926-2f0f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"six-prisoners-ran-away-from-chhabra-subjail","type":"story","status":"publish","title_hn":"छबड़ा उपकारागार से भागे छह कैदी, चार पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छबड़ा उपकारागार से भागे छह कैदी, चार पकड़े
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 15 Nov 2012 04:05 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान के कोटा संभाग के बारां जिले के छबड़ा उपकारागार से मंगलवर रात छह कैदी भाग गए। कैदी रात करीब साढ़े तीन बजे बाथरूम की दीवार तोड़कर भाग गए। हालांकि अगले दिन तक पुलिस ने इनमें से चार कैदियों को पकड़ लिया था। ये कैदी हत्या, बलात्कार, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत जेल में बंद थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कैदी छबड़ा व छीपाबडौड़ के रहने वाले हैं। जेल के पीछे जंगल और अंधेरा होने के कारण ये कैदी आसानी से भाग निकलने में कामयाब हो गए। इन कैदियों के भागने के दौरान एक कैदी की नींद खुल गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया था। इसके चलते कैदियों ने उसका गला दबाने की भी कोशिश की।
विज्ञापन
भागने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हंगामा मच गया और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कराई गई है। देर रात तक तलाशी के दौरान क्षेत्र की रेणुका नदी के आस-पास से चार कैदियों को पकड़ लिया गया, जबकि दो कैदी अब भी फरार हैं।
विज्ञापन