{"_id":"63e3d32635885cb4b300c2b0","slug":"six-miscreants-looted-pnb-bank-by-firing-encounter-with-dholpur-police-while-fleeing-up-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: छह बदमाशों ने फायरिंग कर PNB बैंक में डाली डकैती, यूपी भागते समय पुलिस से एनकाउंटर, तीन को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: छह बदमाशों ने फायरिंग कर PNB बैंक में डाली डकैती, यूपी भागते समय पुलिस से एनकाउंटर, तीन को लगी गोली
Wed, 08 Feb 2023 10:32 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 08 Feb 2023 10:32 PM IST
सार
धौलपुर में पंजाब नेशनल बैंक की दिहोली ब्रांच में हथियार लेकर घुसे 6 बदमाशों ने फायरिंग कर डकैती डाल दी। बदमाश बैंक मैनेजर को गन पॉइंट पर लेकर 5 लाख रुपए लूट ले गए। भागते वक्त धौलपुर यूपी बॉर्डर पर पुलिस से हुई मुठभेड़ में 3 बदमाशों के गोली लगी है।
विज्ञापन
पिस्टल के साथ बैंक में घुसे लुटेरे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर बॉर्डर के पास पीएनबी की मुरैना दिहोली ब्रांच में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे 6 बदमाशों ने फायरिंग कर डकैती डाल दी। बैंक मैनेजर को गन पॉइंट पर रखकर करीब डेढ़ मिनट में बदमाश लगभग 5 लाख रुपए लूटकर भाग गए। भागते वक्त डकैत अपनी बुलेट मोटर साइकिल रास्ते मे छोड़कर ग्रामीणों की बाइक छीनकर यूपी की तरफ भागने लगे।
विज्ञापन
पुलिस की जवाबी फायरिंग में 3 बदमाश घायल, अस्पताल में इलाज जारी
सूचना मिलने पर मनियां सीओ दीपक खंडेलवाल के नेतृत्व में पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी लगा दी। साथ ही ग्रामीणों को भी सूचित कर दिया। जगह जगह ग्रामीणों और बॉर्डर पर धौलपुर पुलिस को देखकर बदमाश वापस राजस्थान में ही अंदर भागने लगे। इस बीच उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग में 3 बदमाशों को गोली मार दी। जिन्हें घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के पहरे में उनका ट्रोमा वार्ड में इलाज जारी है।
विज्ञापन
6 में से 3 बदमाश बैंक में घुसे, फायरिंग कर 5 लाख लूटे
धौलपुर के एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 6 बदमाश दोपहर करीब 3 बजे 2 बाइक पर सवार होकर आए। 3 बदमाश बैंक के अंदर घुसे। इनमें से एक बदमाश ने हवाई फायर किया और मैनेजर को देसी कट्टे की नोंक पर रखकर बैंक में डकैती डाल 5 लाख रुपए लूट लिए। डकैती की जानकारी मिलने पर मनिया सीओ दीपक खंडेलवाल के नेतृत्व में मनियां थाना प्रभारी लाखन सिंह और दिहौली थाना प्रभारी बीधाराम की टीम गठित की गई। जिसने उनमें से 3 बदमाशों को पीछा कर एनकाउंटर के बाद पकड़ लिया। जबकि इनके 3 साथी बदमाश फरार हैं।
विज्ञापन
बसेड़ी इलाके के पूंठपुरा गांव के हैं बदमाश सौरभ, विवेक और अंकित
गिरफ्तार तीन बदमाश बसेड़ी थाना क्षेत्र के पूंठपुरा गांव के रहने वाले सौरभ, विवेक और अंकित हैं। जिन्हें राधे का पूरा गांव के पास एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। डकैती डालने के बाद इन बदमाशों ने रास्ते में खुदकी बुलेट मोटर साइकिल छोड़कर एक ग्रामीण की बाइक छीन ली और उत्तर प्रदेश की ओर भाग रहे थे। धौलपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस को भी बैंक डकैती की जानकारी दे दी थी। उत्तर प्रदेश पुलिस और राजस्थान पुलिस की कड़ी नाकाबंदी देखकर बदमाश वापस राधे का पुरा गांव में घुस आए और पुलिस पर फायरिंग कर दी। तो पुलिस को जवाबी कार्रवाई में फायरिंग करनी पड़ी।
3 लाख रुपए और अवैध हथियार पकड़े
मनियां पुलिस सीओ दीपक खंडेलवाल ने बताया कि मुठभेड़ के बाद बदमाशों से 3 लाख रुपए और 3 अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। देसी कट्टों से फायरिंग की गई थी। बदमाशों से ग्रामीण राहगीर से लूटी गई बाइक भी बरामद की गई है। इन बदमाशों से मोबाइल और कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। इनके 3 फरार साथियों की तलाश जारी है। पुलिस ने पकड़े गए डकैतों के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की हैं। जिसमें बैंक डकैती, मोटरसाइकिल लूट और पुलिस पर फायरिंग करने का केस लगाया गया है।