फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Six members of Nakabajan gang arrested in Jaisalmer

Rajasthan: नकबजन गिरोह का पर्दाफाश, दिल्ली की युवती समेत छह आरोपी गिरफ्तार, कई वारदातों को हुआ खुलासा

Tue, 18 Oct 2022 09:12 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 18 Oct 2022 09:12 AM IST
सार

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ऐशोआराम की जिंदगी और लग्जरी लाइफ जीने के लिए चोरी करते थे। आरोपी केवल सोने-चांदी के जेवरात और नकद रुपयों की चोरी करते थे।

विज्ञापन
Six members of Nakabajan gang arrested in Jaisalmer
नकबजन गैंग के छह सदस्य गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

जैसलमेर जिले की मोहनगढ़ व लाठी थाना पुलिस ने नकबजन गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बीकानेर और दिल्ली निवासी गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है, इनमें दिल्ली की एक युवती भी शामिल है। इनकी गिरफ्तारी से बाड़मेर, जैसलमेर ओर जोधपुर जिलों की कई वारदातों का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे ऐशोआराम की जिंदगी और लग्जरी लाइफ जीने के लिए चोरी की वारदात कर रहे थे। जिन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भिजवाया गया है। इस गिरोह के मुख्य सरगना तुशांत उर्फ सूरज वासु की पुलिस तलाश कर रही है। एसपी भंवर सिंह नाथावत ने बताया कि 16-17 सितंबर की रात बस्सी वास थाना मोहनगढ़ निवासी चतुर सिंह के घर से 37 तोला सोने और 125 तोला चांदी के गहने चोरी हो गए थे।

विज्ञापन


28 अगस्त की रात लाठी थाना क्षेत्र के धौलिया निवासी माला राम के घर से 20 तोला सोने के जेवर और 20000 रुपये नगद चोरी होने की रिपोर्ट थाना मोहनगढ़ एवं लाठी में दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, गुजरात के अहमदाबाद, बडौदा, भावनगर, सूरत समेत मुंबई, दिल्ली, गुडगांव और दीव शहर में दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी के दौरान बीकानेर में बज्जू थाना क्षेत्र निवासी मदन सिंह पुत्र सवाई सिंह व हेमंत कुमार पुत्र हनुमान राम, थाना नया शहर निवासी भुवनेश सुथार पुत्र पुखराज, थाना बिछवाल निवासी विशाल तंवर पुत्र धोकल चंद, थाना पूगल निवासी प्रेम सिंह पुत्र चेतन सिंह और दिल्ली के तिलक नगर निवासी युवती साराह पुत्री तान्सु को गिरफ्तार किया गया है।

नंगे पांव करते चोरी की वारदात, चुराए गए जेवर गला कर बेच देते 

एसपी नाथावत ने बताया कि इस गिरोह का सरगना बीकानेर के बज्जू थाना क्षेत्र निवासी तुशांत उर्फ सूरज वासु है। जिसके विरुद्ध बीकानेर के कई थानों में नकबजनी के मुकदमे दर्ज हैं। तुशांत मार्च 2022 में जमानत पर बीकानेर सेंट्रल जेल से रिहा हुआ है। रिहा होने के बाद अपने शौक और लग्जरी लाइफ के लिए फिर से चोरी के धंधे में लग गया।


तुशांत चोरी के समय गिरोह के एक-दो सदस्यों को साथ रखता है। नंगे पांव वारदात स्थल पर जाकर ताले को सूती कपड़े से लपेट तोड़ते हैं। चोरी केवल सोने चांदी के जेवरात और नकद रुपयों की जाती है। चोरी के जेवरों को अपने पास मौजूद उपकरणों से गला कर तुशांत आगे बेच देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed