{"_id":"6714e8154bbb1933ec04e10f","slug":"unique-method-of-smuggling-liquor-in-train-105-pavs-of-liquor-being-taken-to-gujarat-by-hiding-in-the-ceiling-of-toilets-in-gorakhpur-sabarmati-daulatpur-express-train-seized-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2234313-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: ट्रेन के टॉयलेट्स की छत में छुपाई अवैध शराब, रेलवे सुरक्षा बल ने जब्त करके की कर्तव्य की इतिश्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: ट्रेन के टॉयलेट्स की छत में छुपाई अवैध शराब, रेलवे सुरक्षा बल ने जब्त करके की कर्तव्य की इतिश्री
Mon, 21 Oct 2024 08:56 AM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 08:56 AM IST
सार
आने वाले त्योहारी सीजन के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रविवार को शराब तस्करी रोकथाम टास्क टीम ने गोरखपुर-साबरमती (दौलतपुर) एक्सप्रेस ट्रेन में ले जाई जा रही अवैध शराब जब्त की है।
विज्ञापन
सिरोही। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा दौलतपुर एक्सप्रेस ट्रेन में टॉयलेट्स की छत में छिपाकर गुजरात ले
विस्तार
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा गोरखपुर-साबरमती (दौलतपुर) एक्सप्रेस ट्रेन में टॉयलेट्स की छत में छिपाकर गुजरात ले जाई जा रही शराब के 105 पव्वे जब्त किए गए हैं। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा आवश्यक अग्रिम कारवाई के लिए जब्त की गई शराब को आबकारी विभाग को सौंप दिया गया है।
गौरतलब है कि इन दिनों रेलवे सुरक्षा बल द्वारा विशेष अभियान ऑपरेशन सतर्क चलाया जा रहा है। इसके तहत रविवार को शराब तस्करी रोकथाम टास्क टीम द्वारा गोरखपुर-साबरमती (दौलतपुर) एक्सप्रेस ट्रेन में अजमेर से आबूरोड तक पेट्रोलिंग की जा रही थी। जांच के दौरान फालना-आबूरोड के बीच एस-7 कोच के टॉयलेट्स की प्लाई के स्क्रू ढीले दिखाई दिए। संदेह होने पर प्लाई को खोला गया तो उसमें एक प्लास्टिक के कट्टे में शराब के प्लास्टिक के पव्वे रखे हुए पाए गए। नीचे उतारकर जांच करने में
एक प्लास्टिक के कट्टे में 105 अंग्रेजी शराब रखी हुई थी।
टीम द्वारा ट्रेन के आबू रोड पहुंचने पर रेलवे सुरक्षा बल के सहायक उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार व महिला कांस्टेबल मनीषा को इसकी जानकारी दी गई और शराब के कट्टे को उतारकर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट लाया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे आबकारी विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
आखिर क्यों गिरफ्त से बाहर हैं ये तस्कर ?
ट्रेन में शराब तस्करी का यह कोई पहला मामला नहीं हैं। समय-समय पर इस प्रकार के मामले सामने आते रहते है लेकिन अपवादस्वरूप छोड़ दें तो रेलवे सुरक्षा बल एवं रेलवे पुलिस किसी शराब तस्कर को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पहले तो गुजरात में शराब पहुंचाने के लिए इसे ट्रेन में लावारिस हालत में रख दिया जाता था तथा जैसे ही ट्रेन संबंधित स्टेशन पर पहुंचती थी, तो वहां जिसने शराब मंगवाई है, वह आकर ले लेता था। लेकिन अब तो ट्रेन की टॉयलेट्स की छत को शराब तस्करी के लिए उपयोग में किया जा रहा है। रेलवे सुरक्षा बल भी अवैध मादक पदार्थ पकड़कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेता है लेकिन अब तक किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।