{"_id":"67acd2fd2fe6d3e124055a48","slug":"the-minor-boy-who-ran-away-from-home-without-informing-was-safely-rescued-and-handed-over-to-the-child-welfare-committee-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2622343-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News : घर से बिना बताए निकला नाबालिग, आरपीएफ ने सुरक्षित रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News : घर से बिना बताए निकला नाबालिग, आरपीएफ ने सुरक्षित रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति को सौंपा
Thu, 13 Feb 2025 08:40 AM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 08:40 AM IST
सार
आबूरोड रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते अभियान के तहत एक नाबालिग लड़के को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति को सौंप दिया है। यह नाबालिग बिना बताए घर से निकलकर ट्रेन में सफर कर रहा था।
विज्ञापन
विस्तार
आबूरोड रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता से एक नाबालिग को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया गया। रेलवे सुरक्षा बल जयपुर के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ज्योति कुमार सतीजा और मंडल सुरक्षा आयुक्त अजमेर दीपक कुमार आजाद के निर्देश पर ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार दोपहर सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 12916 दिल्ली-अहमदाबाद आश्रम एक्सप्रेस के जनरल कोच में अभिषेक बैरवा (17), निवासी भगत का बास, जिला अलवर घर पर बिना बताए सफर कर रहा है।
विज्ञापन
आबूरोड स्टेशन पर सहायक उपनिरीक्षक रामदयाल शर्मा व कांस्टेबल रमनलाल ने ट्रेन की बारीकी से जांच की लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद राजधानी एक्सप्रेस (12958) के निकलने के बाद प्लेटफॉर्म 1 पर डरे-सहमी हालत में अभिषेक दिखाई दिया। उसे RPF पोस्ट लाकर पूछताछ की गई और उसके पिता रामावतार बैरवा को सूचना दी गई। पिता के पहुंचने तक अभिषेक को बाल कल्याण समिति सिरोही को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
7 अवैध वेंडर्स पकड़े गए
इधर रेलवे सुरक्षा बल ने आबूरोड और पिंडवाड़ा रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाकर ट्रेनों और स्टेशन परिसर में अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचने वाले 7 वेंडर्स को पकड़ा। उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए मामले दर्ज किए गए। RPF पोस्ट प्रभारी विकास मीणा ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन