फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The accused wanted in the case of poppy smuggling and carrying a reward of Rs 2000 was arrested

Sirohi: डोडा पोस्त तस्करी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, टॉप-10 अपराधियों की सूची में भी था शामिल

Mon, 28 Apr 2025 06:20 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Mon, 28 Apr 2025 06:20 PM IST
सार

Sirohi: पुलिस के अनुसार, 26 अप्रैल 2023 को आबूरोड रीको थाना क्षेत्र के मावल पुलिस चौकी पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने गुजरात की ओर जा रहे एक ट्रक को रोककर तलाशी ली थी। जांच में ट्रक से छिपाकर ले जाए जा रहे 35 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद किया गया था। 

विज्ञापन
The accused wanted in the case of poppy smuggling and carrying a reward of Rs 2000 was arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

आबूरोड रीको पुलिस ने डोडा पोस्त तस्करी के मामले में वांछित और 2 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था और जिलास्तरीय टॉप-10 अपराधियों की सूची में वांछित था।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभुदयाल एवं माउंटआबू वृताधिकारी गोमाराम के सुपरविजन में आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भागीरथराम पुत्र रामकिशन विश्नोई, निवासी सदरी, लोहावट, जिला फलोदी को गिरफ्तार किया। आरोपी डोडा पोस्त तस्करी के एक मामले में बीते दो साल से फरार था और सिरोही जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल था। इस कार्रवाई में आबूरोड रीको थाना के एएसआई पुखराज, कांस्टेबल चौखाराम व दिनेश तथा लोहावट थाना का स्टाफ शामिल रहा।

विज्ञापन

दो साल पहले ट्रक से पकड़ा गया था 35 क्विंटल डोडा पोस्त
पुलिस के अनुसार, 26 अप्रैल 2023 को आबूरोड रीको थाना क्षेत्र के मावल पुलिस चौकी पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने गुजरात की ओर जा रहे एक ट्रक को रोककर तलाशी ली थी। जांच में ट्रक से छिपाकर ले जाए जा रहे 35 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद किया गया था। उस समय मौके से दिलीपदास और गोरधन रावत को गिरफ्तार किया गया था, जबकि बाद में जांच के दौरान पंकज और दयाराम को भी गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बालमुकुंद ने कोई गलती नहीं की, माफी मांगी'; अब कांग्रेस विधायक पर कार्रवाई की तैयारी; कानून मंत्री

पुलिस से बचने के लिए बदलता रहा जगह
पुलिस के अनुसार, आरोपी भागीरथराम की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार किए जा रहे थे, लेकिन वह लगातार अपना ठिकाना बदलते हुए पुलिस को चकमा देता रहा। उसे पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया और लंबे प्रयासों के बाद पुलिस अधीक्षक सिरोही ने आरोपी का नाम जिलास्तरीय टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल कर उस पर 2 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। आबूरोड रीको पुलिस को उसकी शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी की विभिन्न स्थानों पर तलाश की। आखिरकार पुलिस थाना लोहावट के सहयोग से उसे दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed