फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Law Minister Jogaram said that now preparations are being made to take action against the Congress MLA

Rajasthan: 'बालमुकुंद ने कोई गलती नहीं की, माफी मांगी'; अब कांग्रेस विधायक पर कार्रवाई की तैयारी; कानून मंत्री

Mon, 28 Apr 2025 06:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 28 Apr 2025 06:12 PM IST
सार

Rajasthan: कानून मंत्री ने कहा कि इस मुद्दे को अनावश्यक रूप से जीवित रखना कांग्रेस की नकारात्मक मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने पहले प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को भरोसा दिलाया था कि यदि विधायक बालमुकुंद पर एफआईआर दर्ज हो जाती है तो वे आगे कोई विवाद नहीं बढ़ाएंगे।

विज्ञापन
Law Minister Jogaram said that now preparations are being made to take action against the Congress MLA
कानून मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के जौहरी बाजार में शनिवार को जामा मस्जिद के बाहर भगदड़ मच गई थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद के बाहर हवा महल विधायक बालमुकुंद द्वारा पोस्टर लगाने के विरोध में समुदाय विशेष की भीड़ इकठ्ठी हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया था। उक्त मामले के बाद मस्जिद प्रशासन की शिकायत पर विधायक बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ जयपुर के माणक चौक थाने में धार्मिक भावनाएं आहत करने, धार्मिक स्थल के सम्मान का उल्लंघन करने और शांति भंग करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन


अब इस मामले में राजस्थान के कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने अमर उजाला से खास बातचीत में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारे विधायक ने कोई गलत कार्य नहीं किया। फिर भी यदि उनके आचरण या वाणी से किसी को ठेस पहुंची है तो विधायक ने खेद प्रकट कर दिया है, जिससे यह विषय समाप्त हो जाना चाहिए। कानून मंत्री ने कहा कि इस मुद्दे को अनावश्यक रूप से जीवित रखना कांग्रेस की नकारात्मक मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने पहले प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को भरोसा दिलाया था कि यदि विधायक बालमुकुंद पर एफआईआर दर्ज हो जाती है तो वे आगे कोई विवाद नहीं बढ़ाएंगे। लेकिन इसके विपरीत कांग्रेस नेता रफीक खान ने भीड़ जुटाई, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। जब उनसे पूछा गया कि सरकार और कानून मंत्री होने के नाते क्या कार्रवाई करेंगे, तो उन्होंने जवाब दिया कि रफीक खान के खिलाफ भी कार्रवाई हो रही है। कानून के अनुसार सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: प्लास्टर कार्य के लिए रखी गई सीमेंट की बोरियां गिरी, दबने से दो बच्चों की मौत; परिजन हुए बेसुध

क्या था मामला
दरअसल, हवामहल सीट से विधायक बालमुकुंद आचार्य शुक्रवार देर रात पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में समर्थकों के साथ प्रदर्शन के लिए बड़ी चौपड़ पहुंचे थे। यहां ‘जय श्री राम’ के साथ प्रदर्शनकारियों का काफिला जामा मस्जिद के सामने पहुंचा। विधायक आचार्य ने मस्जिद की सीढ़ियों पर ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ लिखे पोस्टर खुद चिपकाए और उन पर पैर भी रखा। जिससे वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed