फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   State Minister Otaram Dewasi inaugurated various development works including boundary wall

Sirohi: राज्य मंत्री देवासी ने वाण में खेल मैदान की बाउंड्रीवॉल-ओपनजिम का किया लोकार्पण, लोगों ने जताया आभार

Mon, 26 May 2025 10:17 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Mon, 26 May 2025 10:17 PM IST
सार

Sirohi: कार्यक्रम की शुरुआत वाण स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में निर्मित बाउंड्रीवॉल और ओपन जिम के लोकार्पण से हुई। इसके बाद मंत्री देवासी ने ग्राम पंचायत ओड़ा में अखापुरा विद्यालय की बाउंड्रीवॉल का पूर्ण निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
State Minister Otaram Dewasi inaugurated various development works including boundary wall
ओटाराम देवासी ने किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने सोमवार को ग्राम पंचायत वाण में आयोजित समारोह के दौरान जिलेभर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कई पात्र लाभार्थियों को पट्टे भी वितरित किए। पट्टे प्राप्त कर लाभार्थियों ने प्रसन्नता जाहिर की और मंत्री ओटाराम देवासी सहित प्रशासन का आभार जताया।

विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत वाण स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में निर्मित बाउंड्रीवॉल और ओपन जिम के लोकार्पण से हुई। इसके बाद मंत्री देवासी ने ग्राम पंचायत ओड़ा में अखापुरा विद्यालय की बाउंड्रीवॉल का पूर्ण निर्माण कार्य, पेचका से खेतलाजी मंदिर तक सीसी सड़क और नाले के निर्माण कार्य, सेउड़ा के विद्यालय और अटल सेवा केंद्र की बाउंड्रीवॉल को ऊंचा करने का कार्य, तथा रामदेवजी मंदिर से मामाजी मंदिर तक सीसी सड़क व नाली निर्माण जैसे विभिन्न कार्यों का उद्घाटन किया।

विज्ञापन

इसी तरह ग्राम पंचायत नारादरा में देवासी धर्मशाला से सोनाराम पीथाराम के घर तक, और कालूराम भलाजी से शंकरलाल थानाजी के घर तक सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। लोटीवाड़ा बड़ा विद्यालय में ओपन जिम की स्थापना, नेड़ा बस्ती और उम्मेदगढ़ में यात्री प्रतीक्षालयों का निर्माण, कैलाशनगर में मंदिर से पंचायत भवन तक, तथा अन्य कई स्थानों पर सीसी सड़क, नाली, बाउंड्रीवॉल, इंटरलॉकिंग खड़ंजा और कचरा संग्रहण केंद्र जैसे विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी इस अवसर पर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
पढ़ें: एलीवेटेड रोड नहीं अब रामसेतु कहिए...विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर हुआ नामकरण; पूर्व में भी बदले कई नाम    

इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत झाड़ोलीवीर, मणादर, देवनगर, जुबलीगंज, और अन्य क्षेत्रों में सीसी सड़क, नाली, सुरक्षा दीवार, ट्यूबवेल तथा कब्रिस्तान की बाउंड्रीवॉल व टीनशेड जैसे कार्य भी शामिल रहे। इस व्यापक कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन के कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, विकास अधिकारी मुलेन्द्रसिंह, तहसीलदार श्यामसिंह चारण, जिला परिषद सदस्य दलिपसिंह मांडाणी, पदमादेवी, बिशनसिंह सहित कई अन्य शामिल थे। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में आमजन ने भी भागीदारी की और विकास कार्यों के प्रति संतोष व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed