फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Started the new year with Rajyoga meditation in Brahmamuhurta

Sirohi News: ब्रह्ममुहूर्त में राजयोग मेडिटेशन से की नववर्ष की शुरुआत, नए साल पर योग-साधना बढ़ाने का संकल्प

Wed, 01 Jan 2025 05:39 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Wed, 01 Jan 2025 05:39 PM IST
सार

Sirohi: ब्रह्माकुमारीज संस्थान के मुख्यालय आबूरोड स्थित शांतिवन में नया साल मनाने के लिए परमात्म अनुभूति शिविर में भाग लेने महाराष्ट्र एवं तेलंगाना से 20 हजार से अधिक लोग पहुंचे। इस दौरान सभी ने साल 2025 में आध्यात्मिक उन्नति के लिए अपनी योग-साधना बढ़ाने पर ईश्वरीय शिक्षाओं पर चलने का संकल्प किया।

विज्ञापन
Started the new year with Rajyoga meditation in Brahmamuhurta
नए साल पर योग-साधना बढ़ाने का संकल्प - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रह्माकुमारीज संस्थान के मुख्यालय आबूरोड स्थित शांतिवन में नया साल मनाने के लिए परमात्म अनुभूति शिविर में भाग लेने महाराष्ट्र एवं तेलंगाना से 20 हजार से अधिक लोग पहुंचे। इस दौरान सभी ने साल 2025 में आध्यात्मिक उन्नति के लिए अपनी योग-साधना बढ़ाने पर ईश्वरीय शिक्षाओं पर चलने का संकल्प किया। साथ ही ब्रह्ममुहूर्त में अमृतवेला 3 बजे से योग करके नव वर्ष का शुभारंभ किया। मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतन मोहिनी सहित वरिष्ठ दीदी और भाईयों ने कैंडल लाइटिंग कर नए साल की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


इस मौके पर दादी रतन मोहिनी ने अपने संदेश में कहा कि नव वर्ष में उमंग-उत्साह के साथ परमात्मा की आशाओं को पूर्ण करने का संकल्प करें। समय को सफल करें। अपने श्रेष्ठ कर्मों से सभी की दुलाएं लें और सभी को दुआएं दें। अपना पुण्य का खाता बढ़ाते जाएं। यह ईश्वरीय संदेश जन-जन को पहुंचाने का संकल्प करें, ताकि अन्य लोगों का जीवन में आप सबकी तरह सुख-शांतिमय बन सके। महासचिव राजयोगी बीके बृजमोहन भाई ने कहा कि परमात्मा ने हमें शिक्षा दी है कि बच्चों योग-तपस्या में आगे बढ़ने के लिए बेहद की वैराग्य वृत्ति को रखना होगा। इससे ही हम संपूर्णता की स्थिति की ओर आगे बढ़ सकेंगे।
विज्ञापन


अपना जीवन आदर्श और प्रेरक बनाएं
संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी ने कहा कि नए साल पर आप सभी यहां से संकल्प लेकर जाएं कि हर परिस्थिति में मजबूत रहेंगे। अपना जीवन समाज के लिए प्रेरक और आदर्श बनाएंगे। संयुक्त मुख्य प्रशासिका व महाराष्ट्र जोन की निदेशिका राजयोगिनी बीके संतोष दीदी ने कहा कि बाबा का संदेश है कि अपने आप को निमित्त और निर्वाण स्थिति बनानी है। वरिष्ठ राजयोगी बीके सूर्य भाई ने कहा कि जैसा हम संकल्प करेंगे, वैसा ही बन जाएंगे। नव वर्ष में अपने संकल्पों को श्रेष्ठ, दिव्य और महान बनाएं। अपने घर को मंदिर बनाएं। माताएं चाहें तो घर को स्वर्ग बना सकती हैं। आप सभी शिव शक्तियां हों। आप सभी भगवान के बच्चे हो, इसलिए कभी भी स्वयं को कमजोर नहीं समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग-तपस्या बढ़ाएं
सुबह के सत्र में वरिष्ठ राजयोगी बीके राजू भाई ने कहा कि जनवरी माह विशेष पुरुषार्थ का माह है। क्योंकि इसी माह में ब्रह्मा बाबा ने योग-तपस्या, साधना से संपूर्णता की स्थिति प्राप्त कर अव्यक्त हो गए थे। यह माह हमें अपनी योग-साधना को तीव्र करने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर विशेष रूप से अतिरिक्त महासचिव बीके डॉ. मृत्युंजय भाई, संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके शशि दीदी, ग्लोबल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. प्रताप मिड्ढा, मीडिया विंग के उपाध्यक्ष बीके आत्मप्रकाश भाई सहित देश-विदेश से आए लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed