फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: Vandalism by stopping jeep to show Heropanti on Instagram, now young man in police custody

Sirohi News: इंस्टाग्राम पर हीरोपंती दिखाने के लिए जीप रोककर की तोड़फोड़, अब पुलिस हिरासत में पहुंचा युवक

Sat, 01 Jun 2024 03:48 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 01 Jun 2024 03:48 PM IST
सार

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके भय फैलाने के आरोप में जिले की रोहिड़ा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर रास्ते में जा रही जीप को रोककर उसमें तोड़फोड़ करने का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाला था।

विज्ञापन
Sirohi News: Vandalism by stopping jeep to show Heropanti on Instagram, now young man in police custody
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के रोहिड़ा पुलिस थानांतर्गत भूला गांव के मार्ग पर जीप को रोककर तोड़फोड़ करने एवं वारदात का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर भय फैलाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस युवक ने अपने साथी की मदद से इस तरह का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भूला गांव की मुख्य सड़क पर एक युवक ने वाहनों को रोककर तोड़फोड़ करने का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस द्वारा इंस्टाग्राम अकाउंट की बारीकी से जांच की गई तो वीडियो बनाने वाले की पहचान कैलाश उर्फ कमलेश के रूप में हुई। पुलिस द्वारा उसे भय फैलाने के लिए वीडियो शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


वीडियो में आरोपी ने भूला गांव के मुख्य मार्ग पर बीच सड़क में बाइक खड़ी करके सामने से आ रही जीप को रोककर डंडे से जीप के बोनट पर वार किया, जिससे जीप में बैठी सवारियां डर गईं। पुलिस ने इस तरह का भय फैलाने और भविष्य में ऐसे कामों को रोकने के लिए बदमाश को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed