फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: Run for Vote Marathon inspired people to vote, second phase of voting will be held on 26th April

Sirohi News: रन फॉर वोट मैराथन से लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित, 26 अप्रैल को दूसरे चरण में होगा मतदान

Fri, 19 Apr 2024 08:12 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 19 Apr 2024 08:12 PM IST
सार

26 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सतरंगी सप्ताह के तीसरे दिन शुक्रवार को जिले के आबूरोड एवं सिरोही में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान रन फॉर वोट के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

विज्ञापन
Sirohi News: Run for Vote Marathon inspired people to vote, second phase of voting will be held on 26th April
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सतरंगी सप्ताह के तहत आबूरोड में 8 किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) वीरमाराम की अगुवाई में शहर के पुराना चेक पोस्ट क्षेत्र में आईओसीएल से रवाना हुई ये मैराथन सांतपुर, केसरगंज, पारसी चाल, सदर बाजार, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड, मानपुर हवाई पट्टी होते हुए दरबार स्कूल पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान आमजन को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। मैराथन दौड़ में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कार्मिक, बीएलओ, ग्राम विकास अधिकारी आश्रम छात्रावास एवं विद्यालय के युवा छात्र-छात्राओ ने भाग लिया। 

विज्ञापन


इस अवसर पर उपखंड अधिकारी ने कहा कि मैराथन दौड़ का उदेश्य आम मतदाता को जागरूक करना एवं घर-घर में 26 अप्रैल को मतदान के संदेश को प्रसारित करना है। मैराथन दौड़ में विकास अधिकारी भंवरलाल लौहार, सीबीईईओ सतीशचन्द्र पुरोहित, एडीईईओ टीएडी मनोहर सिंह एवं नगर पालिका के अभियंता छगनलाल मौजूद थे। धावकों को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाशचंद अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित इस मैराथन दौड़ में जिला खेल अधिकारी अशोक चैधरी, एसीबीईओ आनंदाचार्य, एसीपी कांतिलाल आर्य, लेहराराम, राजेंद्रसिंह देवड़ा, स्काउट मास्टर गोपाल सिंह राव, रणजी स्मिथ, अमृतलाल माली, महेंद्र सिंह चम्पावत, राजबाला, तृप्ति डाबी, शर्मिला डाबी, अनुपम राठौर, नीतू सिंदल चिकित्सा, शिक्षा, खेल विभाग, एनसीसी के कैडेट, एन.एस.एस की सेविकाओं, स्काउट, गाइड, महाविद्यालय व विद्यालय के विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed