{"_id":"6637c1ea609b3ace5108e07a","slug":"sirohi-news-rajasthan-made-liquor-and-beer-seized-from-skoda-car-passing-gujarat-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: गुजरात पासिंग स्कोडा कार से राजस्थान निर्मित शराब और बीयर के 59 कार्टून जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: गुजरात पासिंग स्कोडा कार से राजस्थान निर्मित शराब और बीयर के 59 कार्टून जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
Sun, 05 May 2024 10:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 05 May 2024 10:59 PM IST
सार
आबूरोड रीको पुलिस ने सरहद वासड़ा में गुजरात जाने वाली रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गुजरात पासिंग स्कोडा कार से राजस्थान निर्मित शराब और बीयर बरामद की।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आबूरोड रीको पुलिस ने गुजरात पासिंग स्कोडा कार से राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब और बीयर के 59 कार्टून जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आबूरोड रीको थानाधिकारी पूराराम की अगुवाई में टीम ने बनास नदी के पुल के पास सरहद वासड़ा में गुजरात जाने वाली रोड पर नाकाबंदी की। तभी वहां से गुजर रही गुजरात पासिंग स्कोडा कार को रुकवाकर चेक किया तो कार में राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब व बीयर के 59 कार्टून भरे पाए गए। इस पर कार्रवाई करते हुए कार और शराब को जब्त करमैरू सिंह पुत्र सुरतु सिंह डाबी को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल किशनलाल, कांस्टेबल प्रकाश कुमार, मदन सिंह, प्रवीण सिंह, गोपालराम और मालदेव सम्मिलित रहे।
विज्ञापन