फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: Municipality will collect a fine of Rs 5100 from the owners of stray animals in Abu Road

Sirohi News: एक्शन मोड में आबू रोड नगर पालिका; 51 सौ रुपये जुर्माना वसूलने की तैयारी, इस शिकायत पर उठाया कदम

Thu, 01 Aug 2024 09:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 01 Aug 2024 09:02 PM IST
सार

सिरोही जिले के आबूरोड शहर में आवारा पशुओं की समस्या गंभीर होती जा रही है। परेशान शहरवासियों की शिकायतों के बाद नगरपालिका प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है। अधिशासी अधिकारी तेजमल भंडारी ने बताया कि नगरपालिका जल्द ही आवारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में छोड़ेगी।

विज्ञापन
Sirohi News: Municipality will collect a fine of Rs 5100 from the owners of stray animals in Abu Road
सड़क पर बैठे आवारा पशु। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले के सबसे बड़े आबूरोड शहर में आवारा पशुओं की समस्या दिनोंदिन गंभीर होती जा रही है। इस मामले में परेशान शहरवासियों की ओर से सम्पर्क पोर्टल पर की जा रही शिकायतों के बाद नगरपालिका प्रशासन एक्टिव मोड में आया है। समस्या के समाधान के लिए नगरपालिका द्वारा शहर में शीघ्र ही आवारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में छोड़ने का मन बनाया गया है। इसके साथ ही मालिकाना हक वाले पशुओं को पकड़कर 5100 रुपये तक का जुर्माना वसूलने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


नगरपालिका अधिशासी अधिकारी तेजमल भंडारी ने बताया कि आबूरोड शहर में जगह-जगह गाय एवं नंदी घूम रहे हैं। इससे शहरवासियों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिसमें रोजाना कई लोग घायल हो रहे हैं। सड़क पर गायों एवं बैलों के बैठे रहने से यातायात बाधित हो रहा है। परेशान लोग संपर्क पोर्टल पर शिकायतें दर्ज करवा रहे हैं। ऐसे में मालिकाना हक रखने वाले लोग अपनी गायों एवं बैलों को जो शहर में जगह-जगह घूम रहे हैं, इनको पकड़कर अपने-अपने घरों में बांधकर रखने के लिए पाबंद करते हुए अह्वेलना होंने पर 5100 रुपये तक की राशि का जुर्माना वसूल करने की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही गैर मालिकाना (स्वामीहीन पशु) है जो शहर में घूम रहे हैं, उनको पालिका प्रशासन द्वारा पकड़कर कर गोशाला में छोड़ने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed