{"_id":"66b2541a6601a8a1af0ca83d","slug":"sirohi-news-mp-lumbaram-met-the-finance-minister-suggested-to-remove-gst-on-insurance-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: वित्त मंत्री से मिले सांसद लुंबाराम चौधरी; बीमा पर लगने वाले जीएसटी को हटाने का दिया सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: वित्त मंत्री से मिले सांसद लुंबाराम चौधरी; बीमा पर लगने वाले जीएसटी को हटाने का दिया सुझाव
Tue, 06 Aug 2024 10:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 06 Aug 2024 10:19 PM IST
सार
सिरोही-जालौर सांसद लुंबाराम चौधरी ने मंगलवार को वितमंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। इस दौरान बीमा पर लगने वाले जीएसटी को चर्चा हुई। तथा इसे हटाकर आमजन को राहत प्रदान करने का सुझाव दिया गया।
विज्ञापन
वित्तमंमी निर्मला सीतारमण से मिलते सांसद लुंबाराम चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा संभाग सहमीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि मुलाकात के दौरान सांसद चौधरी ने बीमा पर लगने वाले 18 पर्सेंट जीएसटी को हटाने को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
चौधरी ने बताया कि इस समय सरकार द्वारा जीवन बीमा और चिकित्सा बीमा प्रीमियम पर 18 प्रतिशत की दर पर जीएसटी लगाया जा रहा है। जीवन बीमा प्रीमियम पर जीएसटी लगाना जीवन की अनिश्चितताओं पर कर लगाने के बराबर है। जो व्यक्ति परिवार को सुरक्षा देने के लिए जीवन की अनिश्चितताओं के जोखिम को कवर करता है, उससे कवर खरीदने के लिए प्रीमियम पर जीएसटी नहीं लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
इसी प्रकार चिकित्सा बीमा प्रीमियम पर 18 प्रतिशत जीएसटी का लगाया जाना इस व्यवसाय खंड के विकास में बाधक साबित हो रहा है। यही नहीं, वर्तमान नियमों के अनुसार उचित सत्यापन के बाद यह वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी बोझिल हो जाएगा। जीवन तथा चिकित्सा बीमा प्रीमियम पर जीएसटी हटाने के सुझाव पर प्राथमिकता से विचार करें एवं जीवन बीमा तथा चिकित्सा बीमा प्रीमियम पर लगाए जाने वाले जीएसटी को हटाकर आम आदमी को राहत प्रदान करें।
विज्ञापन