{"_id":"667aed92330bb5ec960d49e9","slug":"sirohi-news-ministers-and-mlas-met-chief-minister-bhajan-lal-to-stop-crime-in-sirohi-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: मुख्यमंत्री भजनलाल से मिले मंत्री और विधायक, सिरोही में बढ़ रहे अपराध को रोकने पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: मुख्यमंत्री भजनलाल से मिले मंत्री और विधायक, सिरोही में बढ़ रहे अपराध को रोकने पर की चर्चा
Tue, 25 Jun 2024 09:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 25 Jun 2024 09:47 PM IST
सार
बिजली कटौती, अपराध नियंत्रण एवं विकास कार्यों को लेकर कैबिनेट मंत्री कुमावत, राज्य मंत्री देवासी तथा बाली विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात।
विज्ञापन
मंत्री और विधायक के साथ बैठक करते सीएम भजनलाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी तथा बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान विधानसभा क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती समस्या, चोरी-अपराध प्रकरण, पाली शहर में असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल खराब करने संबंधी अन्य मुद्दों की ओर ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान क्षेत्र में लगातार हो रही भीषण गर्मी और आगामी बारिश के मौसम को देखते हुए बिजली कटौती कम से कम करने और पर्याप्त संसाधनों को उपलब्ध करवाने की मांग की।
विज्ञापन
इस दौरान जनप्रतिनिधियों का कहना था कि बिजली कटौती के कारण क्षेत्र में विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र में जीवन दुश्वार हो गया है। शहरी क्षेत्र में कई लघु उद्योगों पर पड़ रहे कुप्रभाव से अवगत करवाते हुए इनके समाधान के बारे में चर्चा की गई। क्षेत्र में हो लगातार हो चोरी और अपराध की वारदात, पोमजी महाराज मंदिर में हत्या प्रकरण, बजरी माफियाओं के आतंक, बजरी की दर निर्धारण करने और पाली शहर में असामाजिक तत्वों द्वारा संचालित अवैध बूचड़खानों को बन्द करवाने और पशुधन को बचाने के लिए अवैध बूचड़खानों के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे आमजन पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के प्रकरण एवं लगातार हो रहे अपराधों पर नियंत्रण करवाने के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन
सिरोही में अर्बुदा गोशाला के निर्माण कार्यों को शीघ्र शुरू करवाने की मांग की गई। सुमेरपुर एवं शिवगंज के बीच जवाई नदी पर नया पुलिया निर्माण करने, बिपरजॉय तूफान से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों और पुलों के निर्माण, तूफान में नुकसान के मुआवजा को शीघ्र दिलाने, सुमेरपुर बाली के लिए देवनारायण आवासीय योजना में आवासीय विद्यालय स्वीकृत करवाने की मांग और जोधपुर राई का बाग स्टेशन का नाम सुधार करने संबंधित विभिन्न मांगों को जल्द से जल्द पूरा करवाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन