{"_id":"66a87b7539e3b1dc08078a3e","slug":"sirohi-news-main-accused-of-doda-poppy-smuggling-arrested-criminal-had-escaped-after-firing-at-the-police-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News : डोडा पोस्त तस्करी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग करके फरार हुआ था बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News : डोडा पोस्त तस्करी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग करके फरार हुआ था बदमाश
Tue, 30 Jul 2024 11:05 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 30 Jul 2024 11:05 AM IST
सार
एक पखवाड़े पूर्व नाकाबंदी में तैनात पुलिसकर्मियों पर पिस्टल से फायरिंग करके फरार हुए वांछित आरोपी को जिले की रोहिड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया युवक डोडा पोस्त तस्करी का मुख्य आरोपी है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीती 12 जुलाई को पिंडवाड़ा पुलिस द्वारा की गई नाकाबंदी के दौरान जयपुर पासिंग की एक कार से पुलिस ने 268 किलो डोडा पोस्त मिलने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था लेकिन वाहन चालक मुख्य आरोपी पुलिस पर फायरिंग करके मौके से फरार हो गया था। रोहिड़ा थाना पुलिस ने आज कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
यह कार्रवाई रोहिड़ा थानाधिकारी जितेंद्रसिंह की अगुवाई में
कांस्टेबल श्रवण कुमार, शंकरलाल, रामलाल एवं बजरंगलाल द्वारा की गई। मामले में बाड़मेर निवासी लक्ष्मणराम पुत्र मगनाराम जाट को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ रोहिड़ा थाने में एनडीपीएस एवं आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज है।
विज्ञापन