{"_id":"676180df1338a4a176047d3d","slug":"sirohi-news-fake-liquor-being-sold-at-a-government-liquor-shop-in-derna-seized-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: डेरना में सरकारी शराब की दुकान पर बेची जा रही नकली शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: डेरना में सरकारी शराब की दुकान पर बेची जा रही नकली शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
Tue, 17 Dec 2024 07:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 17 Dec 2024 07:17 PM IST
सार
आबकारी विभाग ने डेरना सरकारी शराब दुकान पर नकली शराब की बिक्री का भंडाफोड़ किया। टीम ने आरएमएल व्हाइट लेस वोडका और काउंटी क्लब के 8 कार्टन नकली शराब व 35 कार्टन एक्सपायर्ड बीयर जब्त की। स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद किया गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आबकारी विभाग टीम की ओर से डेरना सरकारी शराब की दुकान पर बेची जा रही नकली शराब के 8 कार्टून आरएमएल शराब और स्कॉर्पियो वाहन जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किए गया। मुख्य सप्लायर अजमेर निवासी गोविंद सिंह पुत्र घिसू सिंह और लाइसेंसधारी भंवर सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
आबकारी विभाग उदयपुर के आयुक्त नकाते शिवप्रसाद मदन के निर्देशानुसार एवं आबकारी आयुक्त ज़ोन जोधपुर सीमा कविया अतिरिक्त के मार्गदर्शन यह कारवाई की गई। इस मामले में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजसमंद के सहायक आबकारी अधिकारी विकास कुमार के नेतृत्व में विभाग के आबूरोड निरीक्षक रविंद्रप्रताप सिंह की अगुवाई में टीम द्वारा डेरना की कंपोज़िट शराब की दुकान पर दबिश देकर निरीक्षण किया गया। इस दौरान शराब की दुकान और स्वीकृत गोदाम से आरएमएल व्हाइट लेस वोडका व काउंटी क्लब के 8 कार्टून नक़ली शराब से भरे हुए पाए गए।
विज्ञापन
इसके साथ ही वहां 35 कार्टन बीयर के कैन एक्सपायर्ड मिले। इस मामले में पूछताछ करने पर दुकान पर मौजूद सेल्समैन ने बताया कि दुकान पर नक़ली शराब दुकान संचालनकर्ता देवप्रकाश भंवरिया उर्फ़ नाथूराम और गोविंद सिंह सप्लाई करते हैं। शराब की दुकान पर हुई कारवाई की भनक लगते ही दुकान संचालक देवप्रकाश व गोविंद सिंह फ़रार हो गए। इसकी सूचना मिलने पर ज़िला आबकारी अधिकारी पाली विनोद वैष्णव, बालकृष्ण शर्मा आबकारी निरीक्षक सुमेरपुर और दौलत सिंह प्रहाराधिकारी आबकारी निरोधक दल पाली की सहायता से जाड़न टोल प्लाजा के पास से स्कॉर्पियो वाहन संख्या RJ 21 UF 0044 से दस्तायब किया गया। इसके बाद इन्हें आबकारी टीम सिरोही को सुपुर्द कर आबूरोड लाया गया। इस कारवाई में आशीष शर्मा आबकारी निरीक्षक सिरोही, देवाराम प्रहराधिकारी आबूरोड, लेखराज गहलोत प्रहाराधिकारी सिरोही तथा चक्रवर्तीसिंह प्रहराधिकारी राजसमंद मय आबकारी निरोधक दल का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
अजमेर से आबूरोड सप्लाई करते थे शराब
इस मामले में सिरोही ज़िला आबकारी अधिकारी अजय जैन सिरोही ने बताया कि गिरफ़्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर नक़ली शराब अजमेर से आबूरोड सप्लाई करने की जानकारी सामने आई हैं। पूछताछ कर इन आरोपियो से नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भी पता लगाया जा रहा है। इसके बाद कई ओर भी खुलासे संभव है I इस कारवाई में जाटो का वास, मेड़तासिटी, ज़िला नागौर निवासी देवप्रकाश भंवरिया उर्फ़ नाथुराम पुत्र पांचाराम जाट, टीबडी, ज़िला ब्यावर निवासी भंवरसिंह पुत्र रतनसिंह रावणा तथा पिपाड़ा, ज़िला ब्यावर निवासी विक्रमसिंह पुत्र शिवसिंह राजपुत को गिरफ़्तार किया गया है। इस मामले में वांछित मुख्य सप्लायर अजमेर निवासी गोविंदसिंह पुत्र घिसूसिंह व लाइसेंसधारी भंवर सिंह की गिरफ़्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है।