{"_id":"67565a03a8a32146ec0ef57f","slug":"sirohi-news-cousin-murdered-in-dispute-over-finding-a-way-out-of-the-farm-police-arrested-absconding-accused-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News : खेत से रास्ता निकालने के विवाद में चचेरे भाई की हत्या, पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News : खेत से रास्ता निकालने के विवाद में चचेरे भाई की हत्या, पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया
Mon, 09 Dec 2024 08:16 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 09 Dec 2024 08:16 AM IST
सार
खेत में रास्ते को लेकर हुए विवाद में चचेरे भाई की हत्या करने वाले फरार आरोपी को पिंडवाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिंडवाड़ा पुलिस ने अजारी गांव के सारणफली में खेत में रास्ते के विवाद को लेकर चचेरे भाई की हत्या करने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने भाई पर कुल्हाड़ी से वार कर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
पिंडवाड़ा पुलिस थानाधिकारी हमीरसिंह भाटी की अगुवाई में टीम द्वारा की गई। इस मामले में सारणफली, अजारी, पुलिस थाना पिंडवाड़ा जिला सिरोही निवासी वीरमाराम पुत्र भुराजी गरासिया को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती 5 दिसंबर को सारणफली वासी तलसाराम पुत्र देवाराम गरासिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनके परिवार में भाई वीरमाराम पुत्र भूराजी गरासिया के घर पर आने-जाने के लिए उनका पुश्तैनी रास्ता है लेकिन दो-तीन दिन से वीरमाराम उनके खेत में से अपने घर पर आने-जाने के लिए रास्ते की मांग कर रहा था, जिसके लिए प्रभुराम ने मना कर दिया था। इसी बात से नाराज वीरमाराम और उसके बेटे विक्रम ने खेत पर सिंचाई करने गए प्रभुराम के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे प्रभुराम के सिर में गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन