{"_id":"663fa5cc6314308bc70f1987","slug":"sirohi-news-certificates-given-to-66-candidates-of-prime-minister-skill-development-scheme-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के पाठ्यक्रमों का दीक्षांत समारोह, 66 अभ्यर्थियों को दिए गए प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के पाठ्यक्रमों का दीक्षांत समारोह, 66 अभ्यर्थियों को दिए गए प्रमाण पत्र
Sat, 11 May 2024 10:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 11 May 2024 10:37 PM IST
सार
मुख्य अतिथि सप्त शक्ति कमांड, क्षेत्रीय अध्यक्ष आवा कोमल सेठ ने अभ्यर्थियों को भविष्य के सभी प्रयासों में ऊंची उड़ान भरने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कौशल विकास दीक्षांत समारोह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेना कौशल प्रशिक्षण केंद्र, जयपुर, सप्त शक्ति कमांड के संयुक्त तत्वावधान में जयपुर सैन्य स्टेशन में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के पाठ्यक्रमों का दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। इसमें 66 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
जन संपर्क अधिकारी (रक्षा) कर्नल अमिताभ शर्मा के अनुसार दीक्षांत समारोह में सप्त शक्ति कमांड, क्षेत्रीय अध्यक्ष आवा कोमल सेठ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही। इस दौरान उन्होंने 66 अभ्यर्थियों को उनके पाठ्यक्रम के सफल समापन पर एनएसडीसी द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रदान किए।
उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनसे अपने चुने हुए पेशे में निरंतर प्रयास जारी रखने का आग्रह किया और उन्हें भविष्य के सभी प्रयासों में ऊंची उड़ान भरने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
सेठ ने सभी महिलाओं को स्व-रोज़गार, आर्थिक रूप से स्वतंत्र और वास्तव में सशक्त महिला बनने और अपने कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया। सेना कौशल प्रशिक्षण केंद्र, जयपुर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के तहत राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा मान्यता प्राप्त एक नोडल केंद्र हैं, जिसके अंतर्गत तीन पठ्यक्रम सिलाई, ब्यूटीशियन और कंप्यूटर चलाए जा रहे।