{"_id":"669106019d9410915d0005a3","slug":"sirohi-news-a-guard-going-on-duty-was-attacked-and-robbed-incidents-of-theft-and-robbery-are-increasing-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: लगातार बढ़ रही है लूटपाट की घटनाएं, ड्यूटी पर जा रहे एक गार्ड को लाठी-सरियों से हमला करके लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: लगातार बढ़ रही है लूटपाट की घटनाएं, ड्यूटी पर जा रहे एक गार्ड को लाठी-सरियों से हमला करके लूटा
Fri, 12 Jul 2024 04:02 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 12 Jul 2024 04:02 PM IST
सार
आबूरोड पुलिस थाना क्षेत्र में तलवारनाका के पास ड्यूटी पर जा रहे एक गार्ड के साथ 5 लोगों ने लाठी और सरियों से हमला कर मारपीट की और उसके पास से नकदी लूट ली। गार्ड ने हमलावरों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के तलवारनाका के पास बीती रात ड्यूटी पर जा रहे गार्ड पर कुछ लोगों ने लाठियों, सरियों एवं चाकू हमला कर दिया। इस मामले में घायल गार्ड के भाई द्वारा 5 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
मामले में प्रकाश कुमार पुत्र बाबूराम गरासिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए कहा कि उसका भाई रमेश कुमार श्रीजी रेजीडेन्सी में नाइट गार्ड की नौकरी करता है। गुरुवार शाम करीब 7 बजे वह ड्यूटी पर जाने के लिये घर से टेम्पो में निकला था। रास्ते में खीमा पुत्र रेशमा, सीना पुत्र बनवारी, रामा पुत्र अमरा गरासिया, चीनाराम पुत्र बनवारीराम एवं रामा पुत्र अमरा गरासिया हाथ में लाठियां, सरिये एवं चाकू लेकर वहां आए और रमेश कुमार के साथ मारपीट करके उसे घायल कर दिया तथा उसकी नकदी लूट ली।
विज्ञापन
बीते एक हफ्ते में दो बार हुई चोरी
अंचल में बीते कई दिनों से असामाजिक तत्वों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। इसके बाद भी पुलिस इन पर अंकुश लगा पाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। इसी क्रम में एक अन्य घटना में देर रात आबूरोड सदर पुलिस थानांतर्गत त्रिमुर्ती रेजिडेन्सी में आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने चोरी का असफल प्रयास किया। गनीमत यह रही कि मकान में रह रहे लोगों के चिल्लाने के बाद बदमाश वहां से भाग खड़े हुए। इस मकान में एक हफ्ते में दो बार चोरियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन
इस मामले में त्रिमुर्ती रेजिडेन्सी कॉलोनी निवासी हिम्मतसिंह पुत्र रामसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि बीते कई दिनों से रात में अज्ञात लोग मकानों के आसपास घूमते रहते हैं। कल देर रात भी करीब आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद नकाबपोश बदमाश वहां आए। इन्हें देखकर वह चिल्लाया, इसके बाद वे वहां से भाग गए। प्रार्थी के अनुसार
इससे पूर्व भी उसके घर पर दो तीन बार बालकनी में रखी लोहे की जालियां एवं सरिये चोरी हो चुके हैं।