{"_id":"66375c55fbbd7e59370c5e73","slug":"sirohi-news-3-smugglers-smuggling-in-pickup-in-the-name-of-vaccine-van-detained-667-kg-doda-poppy-recovered-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: वैक्सीन वैन के नाम पर पिकअप से तस्करी कर रहे तीन तस्कर हिरासत में, 667 किलो डोडा पोस्त बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: वैक्सीन वैन के नाम पर पिकअप से तस्करी कर रहे तीन तस्कर हिरासत में, 667 किलो डोडा पोस्त बरामद
Sun, 05 May 2024 03:45 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 05 May 2024 03:45 PM IST
सार
वैक्सीन वैन बनाकर पिकअप से डोडा पोस्त की तस्करी करने के आरोप में पुलिस ने 667 डोडा पोस्त समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तस्करों ने अपने वाहन पर राजस्थान सरकार और वैक्सीन वैन लिख रखा था।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले की पिंडवाड़ा पुलिस ने उदयपुर-पिंडवाड़ा मार्ग पर मोरस चौकी पर वेक्सीन वैन की आड़ में पिकअप से डोडा तस्करी करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस को 667 किलो डोडा पोस्त भी बरामद हुई है। जिस वाहन में तस्करी की जा रही थी उस पर राजस्थान सरकार एवं वैक्सीन वैन लिखा हुआ है।
विज्ञापन
सिरोही जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिंडवाड़ा थाने की मोरस चौकी पर की गई नाकाबंदी के दौरान उदयपुर की तरफ से आ रही एक पिकअप जिस पर वैक्सीन वैन लिखा हुआ था, को रुकवाया गया। पूछताछ के दौरान चालक कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे सका। इस पर वैन की तलाशी ली गई तो उसमें अलग-अलग बोरों में 667 किलो डोडा पोस्त पाया गया।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान पुलिस को पता चला कि आगे चल रही कार इसी पिकअप की एस्कॉर्टिंग कर रही है तो उसे भी मोरस टोल प्लाजा के पास रुकवाकर दोनों वाहन जब्त कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। अब पुलिस इन तीनों आरोपियों से अलग-अलग रखते पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन