{"_id":"669f1c2bda3ed91b7000cad8","slug":"sirohi-accused-absconding-for-24-years-arrested-had-fled-after-luring-people-to-double-their-money-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi : जवानी में धोखाधड़ी करके भागा आरोपी बुढ़ापे में गिरफ्तार, पैसा डबल करने का लालच देकर फरार हुआ था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi : जवानी में धोखाधड़ी करके भागा आरोपी बुढ़ापे में गिरफ्तार, पैसा डबल करने का लालच देकर फरार हुआ था
Tue, 23 Jul 2024 08:52 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 23 Jul 2024 08:52 AM IST
सार
जिले की कालंद्री पुलिस ने जमा रकम को दोगुना करने का लालच देकर धोखाधड़ी के मामले में पिछले 24 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रकम दोगुनी करने का लालच देकर धोखाधड़ी करने के आरोप में पिछले 24 साल से फरार योगेश शर्मा पुत्र नारायण स्वरूप शर्मा को कालंद्री थानाधिकारी उदयसिंह की अगुवाई में हेड कांस्टेबल सोनाराम एवं कांस्टेबल योगेंद्रसिंह की टीम ने जयपुर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस ने श्याम नगर थाना पुलिस के सहयोग से फरार चल रहे योगेश शर्मा पुत्र नारायण स्वरूप शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कालंद्री थाने में 10 अगस्त 1998 को उसकी जमा रकम को डबल करने का लालच देकर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया था। वह बीते 24 साल से फरार चल रहा था। इस मामले में कालंद्री निवासी श्रीमती कैलाशदेवी पत्नि गंगाधर श्रीमाली ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन