फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Robbery of bike riders in Valoria revealed, 4 accused arrested

Sirohi: पुलिस ने लूट का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; एक लाख से अधिक की नकदी उड़ाई

Tue, 08 Apr 2025 06:43 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Tue, 08 Apr 2025 06:43 PM IST
सार

Sirohi: बकौल पुलिस के 20 मार्च 2025 को पिंडवाड़ा के इंदिरा कॉलोनी निवासी भूपेंद्रसिंह पुत्र कल्याणसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह अपने साथी अनिल कुमार के साथ बाइक पर लोन सेंटर की किश्तों की कुल राशि 1,00,390 बैग में रखकर वालोरिया गांव के पास सिलवाफली से दोपहर करीब 12:33 बजे गुजर रहा था। आगे जानें पूरा मामला। 

विज्ञापन
Robbery of bike riders in Valoria revealed, 4 accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सिरोही के रोहिड़ा पुलिस ने 20 दिन पूर्व वालोरिया में बाइक सवार दो व्यक्तियों के साथ हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़ितों से 1 लाख रुपए से अधिक की नकदी और मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


संपत्ति अपराधों की रोकथाम को लेकर चल रहे विशेष अभियान के तहत रोहिड़ा थानाधिकारी माया पंडित के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सिलवाफली, वालोरिया व रोहिड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले विक्रम कुमार पुत्र जोवनाराम गमेती, राहुल पुत्र जोवनाराम गमेती भील, जगदीश कुमार उर्फ दारा पुत्र चुन्नीलाल गमेती भील और शिवलाल उर्फ शिवा पुत्र भोमाराम गमेती भील को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में रोहिड़ा थाने के सहायक उपनिरीक्षक छैलसिंह, हेड कांस्टेबल रोहिताश कुमार, कांस्टेबल रामलाल, बजरंगलाल, अमन कुमार, जितेंद्र कुमार, रमेश कुमार, घनश्याम और पुष्पेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन


पढ़ें: उदयपुर में पवनपुत्र आरती में उमड़ा भक्तिभाव, हनुमान जन्मोत्सव में गूंजे राम नाम के जयकारे    
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे दिया गया था वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार, 20 मार्च 2025 को पिंडवाड़ा के इंदिरा कॉलोनी निवासी भूपेंद्रसिंह पुत्र कल्याणसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह अपने साथी अनिल कुमार के साथ बाइक पर लोन सेंटर की किश्तों की कुल राशि 1,00,390 बैग में रखकर वालोरिया गांव के पास सिलवाफली से दोपहर करीब 12:33 बजे गुजर रहा था।

इसी दौरान एक शराबी व्यक्ति, जिसने मुंह बांधा हुआ था और काली बनियान पहनी हुई थी, पत्थर लेकर उनके सामने आ गया। उसने हमला करने की कोशिश की। तभी पीछे से तीन और लोग वहां पहुंचे और बैग छीनने लगे। भागने की कोशिश के बावजूद पीड़ितों को पकड़कर मारपीट की गई और उनसे नकदी व मोबाइल फोन लूट लिए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए रोहिड़ा पुलिस ने अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू की और संदिग्धों पर निगरानी रखते हुए कई स्थानों पर दबिश दी। पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed