फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan's first innovative aqua laser show dedicated to the society

Sirohi News: सिरोही में राजस्थान का पहला नवसृजन एक्वा लेजर शो समाज को समर्पित, लोकसभा स्पीकर हुए कार्यक्रम में

Thu, 27 Feb 2025 04:23 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Thu, 27 Feb 2025 04:23 PM IST
सार

महोत्सव में राजस्थानी लोक नृत्य और कलाकारों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने समा बांधा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का राजस्थानी पगड़ी और शॉल पहनाकर सम्मान किया गया। नवसृजन शो के डायरेक्टर और उनकी टीम को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन बीके शिविका बहन और बीके चंद्रकला बहन ने किया।

विज्ञापन
Rajasthan's first innovative aqua laser show dedicated to the society
सिरोही। राजस्थान का पहला नवसृजन एक्वा लेजर शो समाज के लिए समर्पित किया गया है।

विस्तार

राजस्थान का पहला और एकमात्र नवसृजन एक्वा लेजर शो आमजन के लिए समर्पित कर दिया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इसका शुभारंभ फीता काटकर और शिवलिंग का रुद्राभिषेक कर किया। इस दौरान उन्होंने थ्रीडी फिल्म देखी और स्टूडियो में इंटरव्यू देकर आयोजन की शुरुआत की। कार्यक्रम के अंत में दर्शकों ने ब्रह्माकुमारीज़ के संस्थापक ब्रह्मा बाबा के जीवन पर आधारित नवसृजन वॉटर लेजर शो का आनंद लिया।
विज्ञापन


भगवान शिव की पूजा से मिलती है आध्यात्मिक ऊर्जा: बिरला
समारोह को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भगवान शिव की पूजा और अभिषेक से हमें एक नई आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है। शिव का ज्ञान और योगबल हमारे दृष्टिकोण को नई दिशा देते हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पुरातनता और वैज्ञानिकता का अनूठा संगम है। उन्होंने दादी प्रकाशमणि को याद करते हुए कहा कि उन्होंने करोड़ों लोगों के जीवन में ज्ञान, प्रेम और वात्सल्य का प्रकाश फैलाया। उनके नाम पर बना दादी प्रकाशमणि विजडम पार्क और यह नवसृजन शो समाज में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाएगा। उन्होंने महाशिवरात्रि के अवसर पर संकल्प लेने का आह्वान किया कि हम सभी समाज से बुराइयों को समाप्त करने और आध्यात्मिक ऊर्जा के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए कार्य करें।
विज्ञापन


व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण में जुटी ब्रह्माकुमारीज़
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि शिव बाबा की कृपा से आज देश-विदेश में करोड़ों लोग ब्रह्माकुमारीज़ से जुड़े हैं और आध्यात्मिक ज्ञान व ऊर्जा के माध्यम से समाज में बदलाव ला रहे हैं। ये भाई-बहन केवल ज्ञान का प्रचार ही नहीं कर रहे बल्कि सामाजिक बुराइयों को खत्म करने, सत्य का प्रकाश फैलाने और व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का कार्य भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर क्षेत्र में योगदान दे रही ब्रह्माकुमारीज़ संस्था
उन्होंने बताया कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्था ने पर्यावरण संरक्षण के लिए करोड़ों वृक्षारोपण किए, नशा मुक्ति अभियान चलाया और ग्रामीण विकास, आपदा राहत, महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जब समाज में विसंगतियां बढ़ती हैं तो आध्यात्मिक ऊर्जा और संस्कार ही उन्हें सुधारने में मदद करते हैं।

एक दिन सतयुग जरूर आएगा
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि ब्रह्मा बाबा का यह संकल्प था कि एक दिन सतयुग आएगा। जब हम सामूहिक रूप से सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे, तो सामाजिक कुरीतियां और विषमताएं समाप्त होंगी। हर धर्म सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश देता है, और जब हम सब मिलकर प्रयास करेंगे, तो सतयुग अवश्य आएगा।

कार्यक्रम में मौजूद विशिष्ट अतिथि
कार्यक्रम में जालौर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष और ब्रह्माकुमार भाई-बहनों का आभार व्यक्त किया। संस्थान की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मोहिनी दीदी ने बताया कि यह पार्क और वॉटर लेजर शो सभी के सहयोग और मेहनत से तैयार हुआ है। अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका बीके जयंती दीदी ने कहा कि यहां से लाखों लोगों को परमात्मा का सत्य परिचय मिलेगा। अतिरिक्त महासचिव डॉ. बीके मृत्युंजय भाई ने इस आयोजन को आध्यात्मिक ज्ञान के प्रचार का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

राजस्थानी संस्कृति के रंग में रंगा महोत्सव
महोत्सव में राजस्थानी लोक नृत्य और कलाकारों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने समा बांधा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का राजस्थानी पगड़ी और शॉल पहनाकर सम्मान किया गया। नवसृजन शो के डायरेक्टर और उनकी टीम को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन बीके शिविका बहन और बीके चंद्रकला बहन ने किया।


मान सरोवर में हुआ भव्य स्वागत
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का मान सरोवर परिसर में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पीआरओ बीके कोमल भाई, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके शिविका बहन, सुरक्षा प्रभाग प्रमुख कर्नल बीसी सती सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मगनदान चारण, भाजपा जिला प्रमुख अर्जुन सिंह पुरोहित, विधायक समाराम गरासिया, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, एसडीएम शंकरलाल मीणा समेत कई प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस जवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed