फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Rajasthan: State level helpline issued to prevent open borewells and tubewells

Rajasthan: दौसा में आर्यन की मौत के बाद सजग हुए जिम्मेदार, अब खुले नहीं रहेंगे बोरवेल, हेल्पलाइन नंबर जारी

Tue, 17 Dec 2024 07:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 17 Dec 2024 07:36 PM IST
सार

राज्य आपदा प्रतिसाद बल (एसडीआरएफ) ऐसे मामलों में स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर तुरंत कार्रवाई करेगा। एसडीआरएफ ने खुले बोरवेल की सूचना फोटो और स्थान विवरण सहित भेजने की अपील की है।

विज्ञापन
Rajasthan: State level helpline issued to prevent open borewells and tubewells
राजस्थान पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले में हुई आर्यन मौत के बाद जिम्मेदार अधिकारी एक्टिव मोड पर आ गए है। भविष्य में नकारा एवं खुले बोरवेल तथा ट्यूबवेल नहीं रहे इसके लिए राज्यस्तरीय हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इसमें आमजन से ऐसी सूचनाएं तत्काल स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं राज्यस्तरीय हेल्पलाइन नंबरों पर देने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते कई सालों में प्रदेश में नकारा बोरवेल, ट्यूबवेल में छोटे बच्चों के गिरने की कई घटनाएं घटित हुई हैं, ऐसी घटनाओं में स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सूचना प्राप्त होने पर बोरवेल में फंसे हुए बच्चों को बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जाते हैं। चूंकि राज्य आपदा प्रतिसाद बल (एसडीआरएफ) राज्य में इस प्रकार की घटनाओं की सूचना मिलने पर प्रथमतः घटनास्थल पर पहुंचकर कार्यवाही करता है तथा विगत कई घटनाओं में बच्चों को बोरवेल से जीवित एवं सकुशल रेस्क्यू कर बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। भविष्य में राज्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो तथा मानवीय श्रम एवं संसाधनों का अपव्यय न हो इसके लिए राज्य स्तर पर हेल्पलाइन की स्थापना की गई है।
विज्ञापन


हेल्पलाइन नंबर
टेलीफोन नम्बर 0141-2759903 (एसडीआरएफ कन्ट्रोल रूम जयपुर), मोबाइल नंबर 8764873114 सीयूजी वाट्सऐप नम्बर। कमांडेंट राज्य आपदा प्रतिसाद बल राजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि यदि किसी के क्षेत्र में या उनके आस-पास किसी भी स्तर पर खुला या परित्यक्त बोरवेल अथवा ट्यूबवेल दिखाई दे तो तुरन्त दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सूचित करें। मौके फोटोग्राफ्स मय स्थान का विवरण अंकित करते हुए भेजे। एसडीआरएफ द्वारा इस प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचित कर ऐसे ट्यूबवेल को बंद करवाने की तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed