Sirohi: चित्रगुप्त महाराज के जन्मोत्सव पर आबूरोड में निकली शोभायात्रा, कायस्थ समाज ने कार्यक्रम किए आयोजित
Sirohi: भगवान चित्रगुप्त महाराज के जन्मोत्सव पर कायस्थ समाज के तत्वाधान में बुधवार को आबूरोड में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में निवासरत समाजबंधु सम्मिलित हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगवान चित्रगुप्त महाराज के जन्मोत्सव पर समाज को ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर मानपुर में महंत जनकपुरी महाराज का सानिध्य मिला। इस दौरान समाजबंधुओं द्वारा भगवान चित्रगुप्त महाराज का पूजन किया गया। उसके बाद दोपहर पश्चात में शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा रामजी मंदिर से शुरू हुई जो मुख्य बाजार एवं विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए प्रसादीलाल धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई एवं नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण की अगुवाई में कार्यकर्ताओं द्वारा माला शाॅल एवं पुष्प वर्षा कर के कायस्थ समाजबंधुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इसके बाद विधिविधान से भगवान चित्रगुप्त महाराज का पूजन, कथा, महाआरती एवं भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर योगेश सक्सेना, जेपी सक्सेना, जीएस. भटनागर, राजेन्द्र प्रसाद भटनागर, डॉ. विक्रांत सक्सेना, तरुणकांत सक्सेना, दुर्गेश सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, अनूप भटनागर, देवेंद्र निगम, मुकुल भटनागर, आलोक सक्सेना, संजय सक्सेना, मनीष जी. भटनागर, संजय सक्सेना, मनीष भटनागर, शीव कुमार श्रीवास्तव, जय प्रकाश श्रीवास्तव, अजय सक्सेना, संजय सक्सेना, विकास सक्सेना, विकास भटनागर, विमल भटनागर उमेश भटनागर, आनन्द श्रीवास्तव एवं डॉ. रोनक माथुर मौजूद रहे।