फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Passengers injured as bus goes out of control and overturns in river

Sirohi Accident: अनियंत्रित होकर नदी में पलटी बस, हादसे में 43 घायल; रूणेचाधाम से गुजरात जा रही थी बस

Sat, 03 Aug 2024 06:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 03 Aug 2024 06:41 PM IST
सार

Sirohi Accident: आबूरोड-अम्बाजी मार्ग पर सियावा-सुरपगला के बीच शनिवार दोपहर के करीब सवा तीन बजे हिम्मतनगर, गुजरात जा रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई। इससे बस में सवार 43 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 

विज्ञापन
Passengers injured as bus goes out of control and overturns in river
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस के अनुसार हिम्मतनगर (गुजरात) निवासी बस में सवार लोग रूणेचाधाम से सुंधामाता, जालौर दर्शन कर वापस लौट रहे थे। आबूरोड-अम्बाजी मार्ग पर सियावा- सुरपगला के बीच बस अनियंत्रित नदी में जाकर पलटी खा गई। इसके बाद बस में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन


इस दौरान वहां से गुजर रहे वाहन चालक एवं आसपास में निवासरत लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। बस में फंसे घायलों को बाहर निकालने की कवायद शुरू की गई। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर छापरी चौकी एवं आबूरोड रीको पुलिस थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल प्रभारी डॉ. पीएन गुप्ता, डॉ. एम्एल हिंडोनिया, डॉ. गौरव मेवाड़ा, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. भरत बामनिया, वरिष्ठ नर्सिंगकर्मी कैलाश कुमार एवं दुर्गेश सक्सेना की टीम द्वारा घायलों का इलाज किया गया। 

विज्ञापन

पूर्व में भी हो चुके है हादसे, जिम्मेदार नहीं ले रहे है सबक 
गौरतलब है कि जिस जगह यह बस गिरी है, वहां पर पूर्व में एक बार बस एवं कार भी अनियंत्रित होकर पलट चुकी है। इस जगह पर घुमाव के साथ ही दूसरी और नदी बह रही है। यहां पर सेफ्टीवाल भी नहीं है तथा सीसीरोड बना है, ऐसे में वाहन चालकों के अचानक ब्रेक लगाते ही दुर्घटनाएं हो जाती है। इस मामले में सार्वजानिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कई बार बताने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed