फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: A job fair will be held on Friday for youth from 10th pass to graduation

Sirohi News: सिरोही में रोजगार मेला कल, युवाओं को रोजगार के साथ मिलेगा करियर संबंधी मार्गदर्शन

Thu, 09 Jan 2025 07:46 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Thu, 09 Jan 2025 07:46 PM IST
सार

जिला प्रशासन और कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग के तत्वावधान में 10 जनवरी को सिरोही के कलेक्ट्रेट परिसर में रोजगार मेला आयोजित होगा। इसमें 500 से अधिक नौकरियों और इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध होंगे। 10वीं पास से स्नातक तक के बेरोजगार युवा भाग ले सकते हैं। निजी कंपनियां और बीमा एजेंसियां मौके पर ही चयन करेंगी।

विज्ञापन
Sirohi News: A job fair will be held on Friday for youth from 10th pass to graduation
सिरोही जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला प्रशासन एवं कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग के तत्वावधान में जिला रोजगार कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर, सिरोही में 10 जनवरी को एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित होगा। इसमें 500 से ज्यादा नौकरियों पर रोजगार एवं इंटर्नशिप का मौका मिल सकेगा। इसके साथ ही बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण के बेहतर अवसर प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन

करियर संबंधी मार्गदर्शन भी मिलेगा
रोजगार अधिकारी राजू सिंह चौहान ने बताया रोजगार अधिकारी राजू सिंह चौहान ने बताया रोजगार मेला शुक्रवार सवेरे 10 बजे शुरू होगा जो उसी दिन भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न होने तक जारी रहेगा। शिविर में शिक्षित बेरोजगार आशार्थियों का निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा मौके पर ही चयन किया जाएगा। विभिन्न बीमा कंपनियों द्वारा बीमा अभिकर्ताओं की भर्ती भी की जाएगी। सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत ऋण आवेदन के फार्म और प्रशिक्षण इत्यादि के आवेदन पत्र शिविर स्थल पर ही विभिन्न विभागों द्वारा भरवाए जाएंगे तथा शिक्षित बेरोजगारों को कैरियर संबंधी जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन


रोजगार मेले में 500 से ज्यादा वैकेंसियों पर रोजगार के मिलेंगे अवसर
जिला रोजगार अधिकारी राजू सिंह चौहान ने बताया कि रोजगार मेले में स्थानीय कंपनियों एवं गुजरात की कंपनियां अपनी 500 से ज्यादा वैकेंसीज पर युवाओं को रोजगार एवं इंटर्नशिप का सीधा मौका प्रदान करेगी। इसमें 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी से लेकर स्नातक उत्तीर्ण बेरोजगार युवा भाग ले सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि इस मेले में अधिकाधिक भाग लेकर रोजगार के सुनहरे अवसरों का लाभ उठाए। साथ की कोई भी नियोजक जो संस्थान, कंपनी एवं फैक्ट्री में नए कर्मचारियों की भर्ती करना चाहते हैं, वे भी इसमें भाग ले सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, सिरोही से किसी भी कार्यदिवस में प्रत्यक्ष रूप से या कार्यालय दूरभाष नम्बर 02972-224142 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed