{"_id":"67efca4da7d19ea60306a4c7","slug":"on-ram-navami-for-the-first-time-in-abu-road-artists-from-ujjain-will-prepare-lord-rams-chariot-and-ram-darbar-responsibilities-have-been-distributed-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2797945-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: रामनवमी पर आबूरोड में पहली बार उज्जैन के कलाकार तैयार करेंगे भगवान राम का रथ और दरबार, बांटे गए कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: रामनवमी पर आबूरोड में पहली बार उज्जैन के कलाकार तैयार करेंगे भगवान राम का रथ और दरबार, बांटे गए कार्य
Fri, 04 Apr 2025 06:53 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 06:53 PM IST
सार
सिरोही जिले में रामनवमी पर आबूरोड में पहली बार उज्जैन के कलाकार भगवान राम का रथ और राम दरबार तैयार करेंगे। तैयारियों के संबंध में सभी लोगों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है।
विज्ञापन
हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही में आगामी छह अप्रैल को मनाए जाने वाले रामनवमी महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बात करें आबूरोड शहर की तो यहां रामनवमी पर भगवान भगवान राम का रथ और राम दरबार सजाने के लिए पहली बार उज्जैन से कलाकार बुलाने का निर्णय लिया गया है। यह आयोजन रामनवमी महोत्सव का मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। इसको लेकर रामनवमी महोत्सव समिति और विभिन्न हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें प्रस्तावित कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता भगवानदास ने की। इसमें बताया गया कि रामनवमी जयंती महोत्सव पर विभिन्न प्रकार की विशेष झांकियां सजाई जाएगी। भगवान राम का रथ और राम दरबार मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। इसके लिए उज्जैन से कलाकारों की टीम बुलवाई गई है। इस दौरान आबूरोड शहर को भगवामय करने के विशेष टीमों गठन किया गया है। सभी हिंदू संगठनों को अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में दायित्व दिए गए हैं। मातृ शक्ति एवं दुर्गावाहिनी की बहनों द्वारा महाकलश यात्रा का आयोजन रखा गया है। शोभायात्रा हिंदुत्व और राष्ट्रभक्ति से प्रेरित रहेगी। इसमें हाथी, ऊंट, घोड़े और बैंड बाजे डीजे के साथ विभिन्न गांवों से बाइक रैलियां आएंगी, जो कि शोभायात्रा में शामिल हो जाएंगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जिंदा बम मामले में चार आरोपी दोषी करार, आठ अप्रैल को सुनाई जाएगी सजा
विज्ञापन
शोभायात्रा विष्णु धर्मशाला से पूजा अर्चना कर प्रारंभ होगी। इसके बाद शहर के मुख्य मार्ग एवं सदर बाजार होते हुए जूनी खराड़ी स्थित रामजी मंदिर पहुंचेगी। बैठक में प्रांत संपर्क प्रमुख नीतेश अग्रवाल, प्रांत सहसंयोजक दीपक प्रजापत, रामनवमी सेवा समिति के संरक्षक मधुसूदन सरार्फ, आशोक चतुर्वेदी, अशोक गर्ग, अध्यक्ष अमित जैन, संयोजक भलाराम देवासी, सचिव भूपेंद्र सांबरिया, कोषाध्यक्ष सचिन गर्ग, प्रचारप्रमुख गिरीराजसिंह सिसोदिया,नरपतसिंह, तुषार त्रिवेदी, हेमेंद्र मरमट, सूरज प्रजापत, चतर सिंह, जीतू माली, राहुलसिंह, लक्ष्मण देवासी, प्रकाश अग्रवाल, पियूष अग्रवाल, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, रवि शर्मा, बलदेव देवासी, राजाराम, शांतिलाल, पवन, सुनील सेन, रमेश वैष्णव, छगन प्रजापत एवं जयसिंह आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: जयपुर में नगर निगम हेरिटेज की सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन, लगाया ये आरोप
भगवान रामजी मंदिर पर 151 दीयों से आरती की जाएगी। इसके बाद प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम का समापन होगा। वीएचपी मीडिया प्रमुख देवेश पंचोली ने बताया कि कार्यकम में अधिकाधिक लोगों को जोड़ने के लिए घर घर जाकर आमंत्रण देने के लिए प्रेरित किया गया है।