Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Traders protest against sealing action of Municipal Corporation Heritage in Jaipur make allegations

Rajasthan: जयपुर में नगर निगम हेरिटेज की सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन, लगाया ये आरोप

Fri, 04 Apr 2025 05:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 04 Apr 2025 05:57 PM IST
सार

Traders Protest: राजधानी जयपुर में नगर निगम हेरिटेज की सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। दड़ा मार्केट और जौहरी बाजार की दुकानें बंद कर धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
Rajasthan Traders protest against sealing action of Municipal Corporation Heritage in Jaipur make allegations
प्रदर्शन में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में नगर निगम हेरिटेज द्वारा की जा रही सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने सुबह 10:30 बजे से दड़ा मार्केट और जौहरी बाजार की दुकानें बंद कर दीं और दोपहर 12 बजे के करीब बड़ी चौपड़ पर धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


विज्ञापन


व्यापारियों का आरोप है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद सीलिंग हो रही है। व्यापारियों का कहना है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद हेरिटेज नगर निगम लगातार सीलिंग की कार्रवाई कर रहा है। शुक्रवार को भी निगम ने पांच परिसरों में लगभग 90 दुकानों को सील कर दिया। अब तक इस कार्रवाई से कुल 900 दुकानें प्रभावित हो चुकी हैं। व्यापारियों और रहवासियों का दावा है कि उनके पास दुकान और मकानों के मालिकाना हक के दस्तावेज मौजूद हैं। उन्होंने इस संबंध में कोर्ट से स्टे भी प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सात अप्रैल को होगी मामले की सुनवाई
दड़ा मार्केट व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज गोयल ने बताया कि इन बिल्डिंगों में दुकानें और आवास दोनों स्थित हैं और पार्किंग की पूरी व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि सात अप्रैल को कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होनी है। लेकिन इसके बावजूद हेरिटेज नगर निगम ने सीलिंग की कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें: महिला ने सास-ससुर और जेठानी को पिलाकर खुद भी पी लिया, तीन की हालत नाजुक


व्यापारियों की मांग
प्रभावित व्यापारियों ने बताया कि वे पिछले 25 वर्षों से यहां व्यापार कर रहे हैं। जबकि कुछ परिवार 70 साल से यहां रह रहे हैं। वे नियमित रूप से जीएसटी, बिजली बिल और अन्य सरकारी कर चुका रहे हैं। व्यापारिक संगठनों ने इस विरोध प्रदर्शन को समर्थन दिया है। व्यापारियों का कहना है कि सीलिंग की कार्रवाई से 5000 से अधिक परिवारों की आजीविका पर संकट आ जाएगा।

यातायात प्रभावित, मार्ग किए गए डायवर्ट
व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के चलते रामगंज से बड़ी चौपड़ का मार्ग बंद कर दिया गया। बड़ी चौपड़ से सांगानेरी गेट जाने वाले यातायात को भी डायवर्ट किया गया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर बेरिकेड्स लगाए गए।

यह भी पढ़ें: रेवाड़ी होकर गुजरेंगी छह ट्रेनें, यूपी और राजस्थान के बीच होती हैं संचालित

मेयर कुसुम यादव का आश्वासन दोपहर दो बजे जयपुर हेरिटेज नगर निगम की मेयर कुसुम यादव धरना स्थल पर पहुंचीं और व्यापारियों से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि जब तक मामला कोर्ट में विचाराधीन है, तब तक नगर निगम कोई भी सीलिंग कार्रवाई नहीं करेगा। व्यापारियों ने मेयर के आश्वासन के बाद भी अपने संघर्ष को जारी रखने का संकल्प लिया और कोर्ट की सुनवाई के फैसले के आधार पर आगे की रणनीति बनाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed