फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: MP Lumbaram sent a letter to the Finance Minister to increase the limit of Kisan Credit Card

Sirohi News: सांसद लुंबाराम ने की किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की मांग, वित्त मंत्री को भेजा पत्र

Fri, 22 Nov 2024 06:43 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Fri, 22 Nov 2024 06:43 PM IST
सार

जालौर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना की ऋण सीमा बढ़ाने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि वर्तमान तीन लाख रुपये की सीमा को बढ़ाकर किसानों को अधिक वित्तीय सहायता दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
Sirohi News: MP Lumbaram sent a letter to the Finance Minister to increase the limit of Kisan Credit Card
सांसद लुंबाराम चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौर सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की मांग की है। इस मामले में उनकी ओर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक पत्र भेजा गया है। भाजपा जोधपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि सांसद चौधरी ने पत्र में बताया है कि केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए महत्वाकांक्षी किसान क्रेडिट कार्ड योजना चलाई जा रही है। इस योजना में किसानों को अधिकतम तीन लाख रुपये तक का कर्ज मिलता है। किसानों के लिए यह योजना बहुत ही लाभकारी है, क्योंकि इसमें ब्याज दरें सामान्य ऋणों की तुलना में काफी कम होती हैं। यह ब्याज दर अन्य कर्ज योजनाओं की तुलना में काफा सस्ता है, जो किसानों के लिए राहत की बात है।

विज्ञापन


यह सीमा तीन-चार साल पहले तय की गई थी और अब इसे बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही है, ताकि किसानों को और अधिक सहायता मिल सके। किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत मिलने वाले शॉर्ट टर्म लोन से किसान अपनी फसल की खेती, कटाई के बाद के खर्च और परिवार की अन्य जरूरतों को आसानी से पूरा कर  पाते हैं। यही नहीं, इस योजना के तहत, किसानों को बैंकिंग प्रणाली से सरलता से और समय पर कर्ज मिल जाता है, जिससे वे अपने कृषि कार्यों को बिना किसी वित्तीय बाधा के पूरा कर सकते हैं। चौधरी ने आग्रह किया  कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत किसानों को दिए जाने वाले ऋण की सीमा बढ़ाई जाए ताकि इससे वे अधिक राशि का कर्ज प्राप्त कर सकेंगे, जो उनके कृषि कार्यों को और अधिक सुचारू बनाएगा तथा साथ ही साथ उनकी आर्थिक स्थिति को और सुदृढ़ बनाएगा।
विज्ञापन


गांव वालों ने जताया आभार
शिवगंज प्रधान ललिता कुंवर देवड़ा की अनुशंसा पर गांव कैलाशनगर में रानेला स्कूल से चादना सरहद तक सड़क और रपट केलिए स्वीकृति जारी हुई। यह स्वीकृति जिला परिषद (ग्रा.वि.प्र.) ने 21 नवंबर को जारी की है। ज्ञात हो कि यह ग्रेवल सड़क मय रपट 14.65 लाख की लागत से बनेगी। इस बजट स्वीकृति के अनुसार श्रम पर 7.67 लाख और सामग्री पर 6.98 लाख रुपये खर्च होंगे। गांव कैलाशनगर में रानेला स्कूल चादना सरहद तक सड़क की मांग गांववासियों द्वारा लंबे समय उठाई जा रही थी, क्योंकि आवागमन और कुओं आदि जाने के लिए कई प्रकार की परेशानी होती थी। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए शिवगंज प्रधान का प्रयास जारी था। शिवगंज प्रधान की अनुशंसा पर इस सड़क की मय रपट की स्वीकृति मिलने के बाद गांववासी खुश है तथा उन्होंने प्रधान ललिता कुंवर और उनके पति विशनसिंह देवड़ा का आभार जताया। यह भी उल्लेखनीय है कि ग्रामवासियों की मांग पर इससे पूर्व शिवगंज प्रधान ललिता कुंवर धर्मपत्नी श्री विशन सिंह देवड़ा की अनुशंसा पर गांव कैलाशनगर में पटवार घर से लेकर रानेला स्कूल तक ग्रेवल सड़क और रपट केलिए स्वीकृति जारी करवाई थी, यह स्वीकृति जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलेक्टर ने 22 अक्तूबर को ही जारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed