फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Initial selection of 225 for employment and 50 for apprenticeship in employment assistance camp

Sirohi News: रोजगार सहायता शिविर में 225 का रोजगार एवं 50 का अप्रेंटिसशिप के लिए हुआ प्रारम्भिक चयन

Sat, 11 Jan 2025 10:33 AM IST
Sirohi Bureau सिरोही ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:33 AM IST
विज्ञापन
Initial selection of 225 for employment and 50 for apprenticeship in employment assistance camp
सिरोही। रोजगार सहायता शिविर में 225 का रोजगार एवं 50 का अप्रेंटिसशिप के लिए प्रारम्भिक चयन हुआ।

विज्ञापन
सिरोही जिला मुख्यालय पर हुआ आयोजन

सार

सिरोही। कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग सिरोही के तत्वावधान में जिला मुख्यालय स्थित जिला रोजगार कार्यालय परिसर में रोजगार सहायता शिविर का आयोजन हुआ। बेरोजगार युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण एवं शिक्षुता के बेहतर अवसरों का सीधा लाभ प्रदान करना शिविर का उद्वेश्य था।

विस्तार

शिविर का शुभारंभ मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाशचंद्र अग्रवाल द्वारा किया गया। इस मौके पर उन्होंने आशार्थियों को घर का मोह छोड़कर रोजगार में अपना हूनर दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया तथा अपने कौशल में निखार लाने के लिए प्रेरित किया। इस रोजगार मेले मे अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड भूज, टापसन एनर्जी लिमिटेड अहमदाबाद, यश सॉल्यूशन लिमिटेड अहमदाबाद, टिमलीज डिग्री लिमिटेड अहमदाबाद, एमपी.फाइनेंस लिमिटेड. सिरोही, विश्वकर्मा आईटीआई बरलूट, एनएनबी प्राइवेट लिमिटेड सरूपगंज, मोर्डन इन्सुलेटर प्राइवेट लिमिटेड आबूरोड, एसबीआई आरसेटी सिरोही, स्टेप एकेडमी उदयपुर, एस.आई.एस सिक्युरिटी प्रा.लि.उदयपुर, एलआईसी सिरोही ने भाग लिया। उपस्थित 500 अभ्यार्थियों में से 225 का रोजगार एवं 50 का अप्रेंटिसशिप के रूप में प्रारम्भिक चयन किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला रोजगार अधिकारी राजू सिंह चौहान ने शिविर में भाग लेने वाले आशार्थियों, अतिथियों एवं कम्पनी के प्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस रोजगार मेले मे जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सहीराम विश्नोई, एसआईपीएफ के उप निदेशक दीपेन्द्र सिंह राठौड़, लेखाधिकारी भूपेन्द्र मकवाना, पिंडवाडा विकास अधिकारी नवलाराम, भरत कुमार एवं प्रवीण कुमार मौजूद रहे। 
विज्ञापन




प्रदेश को 5 हजार मेगावाट का अतिरिक्त आवंटन मिला


सिरोही। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों के फलस्वरूप केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने पीएम कुसुम योजना के कंपोनेंट-ए के अंतर्गत 5 हजार मेगावाट के अतिरिक्त आवंटन को मंजूरी दी है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य होने के दृष्टिगत केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी को पत्र लिखकर पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत अतिरिक्त आवंटन का अनुरोध किया था। साथ ही, हाल ही में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री से मुलाकात के दौरान इस संबंध में चर्चा की थी।nराज्य सरकार के प्रयासों से प्रदेश में पीएम कुसुम योजना के क्रियान्वयन को जमीन स्तर पर गति मिल रही है। वहीं सोलर संयंत्रों की स्थापना के लिए प्रदेश को हुए अतिरिक्त आवंटन का यह निर्णय वर्ष 2027 तक किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाने के राज्य सरकार के संकल्प को पूरा करने की दिशा में अहम कदम साबित होगा।

सिरोही। रोजगार सहायता शिविर में 225 का रोजगार एवं 50 का अप्रेंटिसशिप के लिए प्रारम्भिक चयन हुआ।

सिरोही। रोजगार सहायता शिविर में 225 का रोजगार एवं 50 का अप्रेंटिसशिप के लिए प्रारम्भिक चयन हुआ।

सिरोही। रोजगार सहायता शिविर में 225 का रोजगार एवं 50 का अप्रेंटिसशिप के लिए प्रारम्भिक चयन हुआ।

सिरोही। रोजगार सहायता शिविर में 225 का रोजगार एवं 50 का अप्रेंटिसशिप के लिए प्रारम्भिक चयन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed