फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: 43.175 ganja being transported illegally seized, Mandar police got success during blockade

Sirohi News: अवैध तरीके से परिवहन किया जा रहा 43.175 गांजा जब्त, मंडार पुलिस को नाकाबंदी के दौरान मिली सफलता

Tue, 15 Oct 2024 06:48 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Tue, 15 Oct 2024 06:48 PM IST
सार

मंडार पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अवैध तरीके से ले जाया जा रहा 43.175 किलो गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Sirohi News: 43.175 ganja being transported illegally seized, Mandar police got success during blockade
सिरोही। मंडार पुलिस द्वारा माटासन में नाकाबंदी के दौरान कार में ले जाया जा रहा गांजा जब्त कर 1

विस्तार

मंडार पुलिस द्वारा गुजरात पासिंग कार में अवैध तरीके से परिवहन किया जा रहा 43.175 गांजा जब्त कर 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिसकर्मियों द्वारा नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहनों की जा रही जांच के दौरान यह सफलता मिली।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवाराम चौधरी एवं रेवदर वृत्त के वृत्ताधिकारी रूपसिंह के सुपरविजन में पुलिस टीम द्वारा माटासन में नाकाबंदी की गई थी। 
विज्ञापन


मंडार थानाधिकारी रविन्द्रपालसिंह राजपुरोहित की अगुवाई में की गई इस कार्रवाई में संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। उस दौरान वहां से गुजर रही गुजरात पासिंग कार को रुकवाया तो चालक की गतिविधि भी संदिग्ध पाई गईं। इस पर कार की तलाशी ली गई तो उसमें छिपाकर अवैध तरीके से ले जाया जा रहा 43.175 गांजा पाया गया। इसे लेकर की गई पूछताछ में कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाने पर गांजा एवं कार को जब्त कर अब्दुल गनी पुत्र रसुलभाई मैमन को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed