फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   gang busted krishnaganj broad daylight house robbery 4 arrested

Rajasthan News: सिरोही में चोरी की वारदात का खुलासा, दिनदहाड़े ताले तोड़ने वाली गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार

Sun, 01 Jun 2025 08:14 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sun, 01 Jun 2025 08:14 AM IST
सार

सिरोही सदर थाना पुलिस ने कृष्णगंज में दिन के वक्त हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी करने वाली एक गैंग के चार आरोपियों को पकड़ लिया है।

विज्ञापन
gang busted krishnaganj broad daylight house robbery 4 arrested
पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

विस्तार

सिरोही सदर थाना पुलिस ने कृष्णगंज में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात में शामिल एक चोरी की गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी घनश्यामसिंह ने बताया कि 2 मई 2025 को कृष्णगंज क्षेत्र में एक घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी की गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने सिरोडी, कृष्णगंज, सिरोही और शिवगंज में भी ऐसी ही चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देश पर जिलेभर में चोरी और नकबजनी के मामलों को सुलझाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभुदयाल धानिया और वृताधिकारी मुकेश चौधरी की निगरानी में थाना स्तर की टीम गठित की गई, जिसमें थानाधिकारी घनश्यामसिंह के नेतृत्व में कार्रवाई हुई।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी और उनकी पहचान

पकड़े गए आरोपियों में शामिल हैं:
  • राजु उर्फ वना पुत्र चंदूलाल जोगी, वीरवाडा निवासी
  • विजय कुमार पुत्र तेजाराम जोगी, मांडवा निवासी
  • भेराराम उर्फ भेरीया पुत्र रामाराम जोगी, नाणा (पाली) निवासी
  • अजिया उर्फ अर्जुन पुत्र मोहनलाल पाउआ जोगी, मालगांव निवासी

पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल श्यामा, कांस्टेबल सीताराम, डूंगरसिंह, लक्ष्मणसिंह, मूलाराम और इंदु की अहम भूमिका रही।

दिनदहाड़े ताला तोड़कर दिया वारदात को अंजाम

कृष्णगंज निवासी उज्जवल कुमार ने रिपोर्ट में बताया कि 2 मई को दोपहर 1 बजे वह और उनके दादाजी खेतलाजी मंदिर गए थे। दोपहर 3 बजे लौटने पर उन्होंने देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और गहने व नकदी गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  नकली खाद के खिलाफ कार्रवाई करने ब्यावर पहुंचे कृषि मंत्री किरोड़ी लाल, फैक्टरी में क्या मिला


तलाश में जुटी पुलिस टीम, जगह-जगह छापेमारी

वारदात की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर अलग-अलग टीमें गठित की गईं। सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी निगरानी की मदद से जांच करते हुए पुलिस ने एक-एक कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।

सूने मकानों को बनाते थे निशाना

पुलिस के अनुसार, यह गैंग गांवों और शहरों में दिन व रात में सूने मकानों की रेकी करती थी। वारदात के समय एक सदस्य बाहर निगरानी करता था, जबकि बाकी अंदर घुसकर ताले तोड़ते और चोरी करते थे। पूछताछ में अब तक चार शहरों में चोरी करना स्वीकार किया गया है और आगे की जांच जारी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed