फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Kirori Lal reached Beawar to take action against fake fertilizer, mineral unit found in factory

Ajmer News: नकली खाद के खिलाफ कार्रवाई करने ब्यावर पहुंचे कृषि मंत्री किरोड़ी लाल, फैक्टरी में क्या मिला

Sat, 31 May 2025 10:28 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sat, 31 May 2025 10:28 PM IST
सार

Ajmer News: कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने दो टूक कहा कि जो भी व्यक्ति या संस्थान इस तरह की धोखाधड़ी में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के अन्नदाता के साथ हो रहा यह छल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Ajmer News: Kirori Lal reached Beawar to take action against fake fertilizer, mineral unit found in factory
कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने ब्यावर में किया फैक्टरियों का निरीक्षण

विस्तार

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा नकली खाद निर्माण के खिलाफ अपने राज्यव्यापी अभियान के तहत शुक्रवार को ब्यावर पहुंचे। शहर के रीको औद्योगिक क्षेत्र के ई-ब्लॉक में स्थित एक फैक्टरी में नकली खाद बनाए जाने की सूचना पर उन्होंने औचक निरीक्षण किया। हालांकि जांच के दौरान फैक्टरी में मिनरल ग्राइंडिंग यूनिट संचालित होती पाई गई और खाद निर्माण की कोई गतिविधि सामने नहीं आई।

विज्ञापन

 
मंत्री मीणा ने फैक्टरी में काम कर रहे श्रमिकों से व्यक्तिगत तौर पर पूछताछ की। लेकिन उन्हें वहां नकली खाद से संबंधित कोई गतिविधि नहीं मिली। उन्होंने मौके से संतुष्ट होकर अपनी टीम के साथ फैक्टरी का मुआयना समाप्त किया और जयपुर के लिए रवाना हो गए। उनके अचानक दौरे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस महकमा भी सतर्क हो गया और एक टीम को मौके पर रवाना किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Alwar News: नर्सिंग कॉलेज में भारी लापरवाही उजागर, प्रैक्टिकल के अंकों में गड़बड़ी से पूरा बैच ही हो गया फेल
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रदेश में नकली खाद का जाल फैला, 34 फैक्टरियों पर निगरानी
ब्यावर दौरे के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री मीणा ने कहा कि नकली खाद बनाने वाले लोग किसानों के साथ गंभीर धोखाधड़ी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मार्बल की सैलरी से नकली डीएपी, यूरिया और पोटाश तैयार कर उन्हें असली के नाम पर बेचा जा रहा है, जिससे किसानों की जमीनें बंजर होती जा रही हैं।
 
मंत्री ने कहा कि यह न केवल किसानों की मेहनत के साथ छलावा है, बल्कि देश के अन्नदाता के भविष्य से भी खिलवाड़ है। उन्होंने खुलासा किया कि ब्यावर से लेकर अजमेर तक ऐसी करीब 34 फैक्टरियां संचालित हो रही हैं जो नकली खाद बना रही हैं और इस पर सख्त नजर रखी जा रही है।

 
किसान के साथ धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं
कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने दो टूक कहा कि जो भी व्यक्ति या संस्थान इस तरह की धोखाधड़ी में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के अन्नदाता के साथ हो रहा यह छल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों को बेपर्दा कर जेल की सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

यह भी पढ़ें- Chittorgarh News: रिश्वत के मामले में प्रतापगढ़ पुलिस का कांस्टेबल गिरफ्तार, फेल हो गया था एसीबी का ट्रैप
 
सिलोरा में एक दिन पहले पकड़ी गई थी नकली खाद फैक्टरी
गौरतलब है कि कृषि मंत्री ने गुरुवार को ही अजमेर जिले के सिलोरा कस्बे में एक फैक्टरी पर छापा मारकर नकली खाद तैयार करने का भंडाफोड़ किया था। उसी कड़ी में ब्यावर फैक्टरी की भी जांच की गई थी, जो नकली खाद की नहीं निकली। हालांकि मंत्री ने साफ कर दिया कि उनकी इस मुहिम में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और इस अभियान को पूरे प्रदेश में आगे बढ़ाया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed