{"_id":"6ab40317987df4eead0342ad","slug":"tonk-illegal-bidi-factory-raided-thousands-of-wrappers-of-major-brands-seized-2-detained-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोंक: अवैध बीड़ी फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, दर्जनों ब्रांड्स के नकली रैपर व तंबाकू जब्त, 2 संदिग्ध हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोंक: अवैध बीड़ी फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, दर्जनों ब्रांड्स के नकली रैपर व तंबाकू जब्त, 2 संदिग्ध हिरासत में
Wed, 23 Sep 2026 10:19 PM IST
टोंक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: टोंक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 10:19 PM IST
सार
टोंक में नकली बीड़ी कारोबार का खुलासा करते हुए पुलिस ने अवैध फैक्ट्री पर छापा मारकर नामी ब्रांडों के हजारों रैपर, नकली बीड़ी, मिलावटी तंबाकू और पैकिंग सामग्री बरामद की है। दो आरोपियों को डिटेन कर फैक्ट्री मालिक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
नकली बीड़ी के कारखाने पर पुलिस ने छापा मारा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देश पर एक बार फिर अवैध बीड़ी कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिला स्पेशल पुलिस टीम के प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध बीड़ी फैक्ट्री पर छापेमार कार्रवाई की गई। इस दौरान बड़ी मात्रा में नकली बीड़ी, मिलावटी तंबाकू और पैकिंग सामग्री बरामद की गई।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान जिले के प्रसिद्ध बीड़ी ब्रांड सहित राजस्थान के दर्जनभर से ज्यादा ब्रांडों के हजारों रैपर भी बरामद किए गए। इसके साथ ही नकली बीड़ी तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और बीड़ी का वजन करने वाला कांटा भी पुलिस ने जब्त किया है। नकली बीड़ी बनाए जाने की सूचना पर संबंधित बीड़ी कंपनी के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: पेंशनर्स की शिकायतें सुनने बैठे मुख्य सचिव, 13 को मौके पर मिले PPO; 356 लंबित मामले भी निपटाए
विज्ञापन
जिला स्पेशल पुलिस टीम प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि फिलहाल मौके से नकली सामान बरामद किया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस बरामद सामग्री की जांच करने के साथ यह भी पता लगा रही है कि यह अवैध कारोबार कितने समय से संचालित किया जा रहा था।
बरामद किए गए सामान की बाजार कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। वहीं पुलिस यह भी जानकारी जुटा रही है कि आरोपियों ने अब तक कितना कारोबार किया है। प्रारंभिक आकलन में यह कारोबार करोड़ों रुपये का होने की बात सामने आई है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को डिटेन किया है। फैक्ट्री के मालिक का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मालिक की तलाश के साथ ही इस पूरे अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।