फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Chief Minister's Employment Festival, 8 works worth Rs 6.2 crore inaugurated in Sirohi

Sirohi News: मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव, विकास कार्यों का शिलान्यास, 6.2 करोड़ रुपये के 8 कार्यों का शुभारंभ

Sun, 12 Jan 2025 07:35 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sun, 12 Jan 2025 07:35 PM IST
सार

सिरोही जिले में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें जिला प्रभारी मंत्री केके बिश्नोई ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर 6.2 करोड़ रुपये की लागत से 8 महत्वपूर्ण कार्यों के रिपेयरिंग कार्यों का शिलान्यास किया गया। मंत्री ने राज्य सरकार की विकास योजनाओं को सराहा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान के प्रगति की दिशा पर जोर दिया।

विज्ञापन
Sirohi News: Chief Minister's Employment Festival, 8 works worth Rs 6.2 crore inaugurated in Sirohi
सिरोही। मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के जिलास्तरीय कार्यक्रम में 6.2 करोड़ रुपए के 8 कार्यों के रिप

विस्तार

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण रविवार को राजकीय पीजी महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में किया गया। इस दौरान जिला प्रभारी केके बिश्नोई मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसमें 6.2 करोड़ रुपये के 8 कार्यों के रिपेयरिंग कार्यों का शिलान्यास करने के साथ ही विभिन्न विभागों के 207 कर्मयोगियों को किट वितरित किए गए।
विज्ञापन


समारोह में जिला प्रभारी मंत्री केके बिश्नोई का कहना था कि यह एक अद्भुत क्षण है एवं त्रिवेणी संगम जैसा है, क्योंकि स्वामी विवेकानंद जयंती, रोजगार उत्सव एवं राज्य में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास का कार्यक्रम साथ में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने पहले ही बजट में 4 लाख 90 हजार की बजट घोषणाएं कर बजट को ऐतिहासिक बना दिया है। इसके साथ ही जिलों के प्रभारी मंत्री एवं प्रभारी सचिवों द्वारा समय-समय पर की गई मॉनिटरिंग एवं दौरों के माध्यम से बजट घोषणाओं के संबंध में 99 प्रतिशत भूमि आवंटन का कार्य पूरा हो चुका है, जो अपने आप में एक उपलब्धि है।
विज्ञापन


सिरोही। मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के जिलास्तरीय कार्यक्रम में 6.2 करोड़ रुपए के 8 कार्यों के रिप
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश सामूहिकता की भावना के साथ लगा हुआ है। उन्होंने राइजिंग राजस्थान को भी राज्य के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कहा कि इससे राज्य में विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विकास की सकारात्म सोच के साथ विभिन्न घोषणाओं के सफल क्रियान्वयन में लगे हुए हैं। साथ ही राज्य को प्रगति के पथ सुचारू रखने के लिए विभिन्न घोषणाएं भविष्य में भी की जाने वाली है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आने वाली पढ़ी के लिए बेहतरीन कार्य करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ प्रयासरत है। उन्होंने विकसित भारत, विकसित राजस्थान, विकसित सिरोही, विकसित परिवार एवं विकसित सोच की संकल्पना की बात करते हुए जिले के समस्त नव नियुक्त कर्मयोगियों को बधाई दी एवं आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

सिरोही। मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के जिलास्तरीय कार्यक्रम में 6.2 करोड़ रुपए के 8 कार्यों के रिप

इस दौरान वित्त, शिक्षा, पुलिस, चिकित्सा और स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों के कुल 207 कर्मयोगियों को कर्मयोगी किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर मार्ल्यापण किया गया। इस दौरान सांसद लुम्बाराम चौधरी, आबू-पिण्डवाडा विधायक समाराम गरासिया, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी, पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल,अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. दिनेशराय सापेला, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाशचंद अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवाराम चौधरी, कोषाधिकारी अंबिका राणावत, एसीईओ रणजीत, पीडब्ल्यूडी एसई एसएम वर्मा, डीटीओ रजनीश विद्यार्थी, नरपतसिंह राणावत एवं चिराग रावल आदि मौजूद रहे।

इन कार्यों का हुआ शिलान्यास
  • समारोह में विधानसभा क्षेत्र पिंडवाड़ा आबू के क्षतिग्रस्त पुलियाओं, सड़कों के स्थाई मरम्मत के 8 कार्यों (लागत राशि रुपए 6.02 करोड़) का शिलान्यास।
  • विधानसभा क्षेत्र पिंडवाड़ा-आबू के बिपर जॉय तूफान, अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त पुलियाओं की मरम्मत व जीर्णोद्धार के 20 कार्यों (लागत राशि रुपए 16.74 करोड़) का शिलान्यास।
  • सांचैर-रानीवाड़ा-मंडार-आबूरोड रोड पर सीएच 118/200 (रेवदर)- सिरोही पर हाईलेवल ब्रिज निर्माण कार्य (लागत राशि 5.18 करोड़ रुपये)।
  • वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर नवीन रेलवे स्टेशन न्यू केशवगंज के लिए 2 लेन सड़क का निर्माण कार्य (अनुमानित लागत 950 लाख)।
  • वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर नवीन रेलवे स्टेशन न्यू बनास के लिए 2 लेन सड़क का निर्माण कार्य (अनुमानित लागत 300 लाख)।
  • वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर नवीन रेलवे स्टेशन सरूपगंज हेतु 2 लेन सड़क का निर्माण कार्य (अनुमानित लागत 690 लाख)।
  • मंडार मैथिपुरा सड़क से एन एच 168 वाया मुख्य आबादी मंडार अटल पथ का निर्माण (अनुमानित लागत 250 लाख)।
  • विधानसभा क्षेत्र सिरोही के बिपर जॉय तूफान, अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त पुलियाओं की मरम्मत व जीर्णोद्धार के 17 कार्यों का शिलान्यास (लागत राशि रुपए 4.75 करोड़)।
  • विधानसभा क्षेत्र रेवदर के बिपर जॉय तूफान, अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त पुलियाओं की मरम्मत व जीर्णोद्धार के 19 कार्यों (लागत राशि रुपए 18.44 करोड़) का शिलान्यास। सनपुर से पोसीतरा सड़क किमी 2/530 पर क्षतिग्रस्त सी. डी का मरम्मत कार्य।
  • सांचैर-रानीवाड़ा-मंडार-आबूरोड सड़क किमी 67/700 से 69/900 सड़क का स्थाई मरम्मत कार्य अनुमानित लागत 510 लाख रू.। सहित जिले के संबंधित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed