फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Drugs worth Rs 3 crore seized in last one month in Sirohi district

Sirohi News: एक महीने में जिले में तीन करोड़ के मादक पदार्थ जब्त, 39 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

Sun, 02 Feb 2025 06:27 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sun, 02 Feb 2025 06:27 PM IST
सार

जिले में 3 जनवरी से 31 जनवरी तक "मन मर्दन अभियान" चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस ने 26 प्रकरण दर्ज कर 39 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से करीब 3 करोड़ 33 हजार रुपये का मादक पदार्थ जब्त किए गए।

विज्ञापन
Drugs worth Rs 3 crore seized in last one month in Sirohi district
सिरोही

विस्तार

सिरोही जिले में पिछले एक माह में 3 करोड़ रुपए मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। इस दौरान मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े 26 मामले दर्ज किए गए और 39 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध शाखा) राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार 3 जनवरी से 31 जनवरी तक "मन मर्दन अभियान" चलाया गया। इस अभियान के तहत सिरोही जिला पुलिस ने 26 प्रकरण दर्ज कर 39 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान आरोपियों के पास से 1622.816 किलोग्राम डोडा पोस्त, 53.180 किलोग्राम (154 गांजे के पौधे), 51 किलो 371.06 ग्राम गांजा, 840 ग्राम अफीम दूध और 4 किलो 170 ग्राम एल्प्राजोलम टैबलेट (18,000 गोलियां) बरामद की गईं।
विज्ञापन

इसके अलावा, 17 वाहनों को भी जब्त किया गया। जब्त किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 3 करोड़ 33 हजार रुपए आंकी गई है।

वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी
मादक पदार्थों के मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गहन प्रयास किए गए। इसके तहत अनुसंधानाधीन प्रकरणों में 17 आरोपी गिरफ्तार किए गए। धारा 355 बीएनएसएस के तहत 4 आरोपी पकड़े गए। 3 इनामी अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया। राजपासा के तहत 1 कार्रवाई व पीआईटी एक्ट के तहत 1 कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे सुरक्षा बल की कार्रवाई 
उधर, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा शनिवार को आबूरोड रेलवे स्टेशन पर एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रियों को अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचते हुए 13 अवैध हॉकर्स/वेंडर्स को पकड़ा गया। इन सभी के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 144 के तहत कार्रवाई कर मामले दर्ज किए गए। रेलवे सुरक्षा बल ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
 

सिरोही।

सिरोही।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed