फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Demand for SIT investigation in case of illegal mining on Gauchar land, CM Bhajanlal Sharma

Sirohi News: सिरोही में गौचर भूमि पर अवैध खनन का मामला गरमाया, SIT जांच की मांग, CM भजनलाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Fri, 06 Jun 2025 06:46 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Fri, 06 Jun 2025 06:46 PM IST
सार

Sirohi News: ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि अगर आगामी पंद्रह दिनों में इस मामले में दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Sirohi News: Demand for SIT investigation in case of illegal mining on Gauchar land, CM Bhajanlal Sharma
तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले के आबूरोड क्षेत्र अंतर्गत सांतपुर ग्राम पंचायत में गौचर भूमि और राजस्व नाला क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हुए अवैध मिट्टी खनन के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने तहसीलदार मादाराम मीणा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए इस गंभीर प्रकरण की विशेष जांच दल (एसआईटी) से जांच करवाने की मांग की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग भी की गई है।

विज्ञापन

 
चार महीने से चल रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन
ज्ञापन में जनप्रतिनिधियों ने बताया कि खसरा संख्या 323 और 154, जो कि गौचर भूमि और पुरातत्व महत्व की चंद्रावती नगरी से जुड़ी भूमि है, वहां बीते चार महीनों से अवैध रूप से जेसीबी और पोकलेन मशीनों से मिट्टी का बड़े पैमाने पर खनन किया जा रहा है। इतना ही नहीं, राजस्व नाला क्षेत्र को भी नहीं बख्शा गया और वहां से भी मिट्टी निकालकर व्यावसायिक उपयोग में लाया गया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस को कई बार इसकी जानकारी दी गई, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल चुप्पी और अनदेखी ही देखने को मिली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jaipur News: चिरंजीवी योजना पुनः शुरू करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जिम्मेदार अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप
ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि खननकर्ताओं और जिम्मेदार अधिकारियों की आपसी मिलीभगत के कारण यह अवैध गतिविधि इतने लंबे समय तक बेरोकटोक चलती रही। प्रशासनिक उदासीनता ने खननकर्ताओं के हौसले बुलंद कर दिए और वे सार्वजनिक उपयोग की भूमि का दोहन करते रहे। यह केवल भूमि का अतिक्रमण नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के पर्यावरण और संसाधनों से खिलवाड़ है।

 
कार्रवाई न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी
ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि अगर आगामी पंद्रह दिनों में इस मामले में दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों ने साफ कहा कि अब चुप बैठने का समय नहीं है और जनता की आवाज को अनसुना करने का अंजाम प्रशासन को भुगतना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: जयपुर ग्रामीण में नकली चाय कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार; कुल 490 पैकेट जब्त
 
ज्ञापन देने वालों में सांतपुर ग्राम पंचायत के वार्ड मेंबर यायहाखान, प्रताप कुमावत, परवीनबानू पठान, नितेश बारोट, विशाल समंशा, यासीफ पठान, राहुल बारोट, सलमान पठान, निकेतन बारोट और गौरव परिहार शामिल रहे। सभी ने एकजुट होकर यह स्पष्ट संदेश दिया कि जनता की भूमि की रक्षा के लिए अब निर्णायक संघर्ष होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed