फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Youth Congress protests demanding resumption of Chiranjeevi scheme, clashes with police

Jaipur News: चिरंजीवी योजना पुनः शुरू करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

Fri, 06 Jun 2025 06:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 06 Jun 2025 06:22 PM IST
सार

Jaipur News: युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रवि सिकदर ने आरोप लगाया कि भजनलाल शर्मा सरकार ने सत्ता में आते ही गरीबों के लिए राहतकारी चिरंजीवी योजना को बंद कर दिया, जिससे गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों का इलाज बाधित हो गया है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Jaipur News: Youth Congress protests demanding resumption of Chiranjeevi scheme, clashes with police
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से हुई झड़प - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की महत्वाकांक्षी चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को फिर से लागू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को जयपुर कलेक्ट्रेट के बाहर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। ज्ञापन देने पहुंचे कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई, जब उन्हें कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश से रोक दिया गया।

विज्ञापन

 
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोके जाने पर गुस्साए कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के गेट पर चढ़ गए और जमकर नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें शांत कराया, जिसके बाद युवक कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर जितेन्द्र सोनी से मिला और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Tonk News: सचिन पायलट ने कसा तीखा तंज- BJP की डबल इंजन सरकार सिर्फ धुआं फैला रही, ऑपरेशन सिंदूर पर कही ऐसी बात
विज्ञापन
विज्ञापन

 
युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रवि कुमार सिकदर ने बताया कि जयपुर शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सैनी और जयपुर ग्रामीण अध्यक्ष धर्मवीर पायाला के नेतृत्व में चिरंजीवी योजना को पुनः लागू करने और बीमा राशि को 25 लाख रुपये करने की मांग को लेकर ज्ञापन देने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने गेट पर ही रोक दिया।



 
रवि सिकदर ने आरोप लगाया कि भजनलाल शर्मा सरकार ने सत्ता में आते ही गरीबों के लिए राहतकारी चिरंजीवी योजना को बंद कर दिया, जिससे गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों का इलाज बाधित हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने योजना को पुनः शुरू नहीं किया तो प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा।
 
प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी आशीष बैरवा, प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा भार्गव, प्रदेश महासचिव करतार गुर्जर, राहुल यादव, प्रदेश सचिव मूलचंद महला, जिला उपाध्यक्ष गिर्राज चनेजा, मालवीय नगर विधानसभा उपाध्यक्ष प्रीति मौर्या, वंदना वर्मा, विमलेश वर्मा, नवरत्न मीणा सहित अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: जयपुर ग्रामीण में नकली चाय कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार; कुल 490 पैकेट जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed