फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi Applications invited from progressive women livestock farmers applications can be made till 31 January

Sirohi News: प्रगतिशील महिला पशुपालकों से आवेदन आमंत्रित, 31 जनवरी 2025 तक किए जा सकेंगे आवेदन

Fri, 20 Dec 2024 09:16 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Fri, 20 Dec 2024 09:16 PM IST
सार

सिरोही जिले में प्रगतिशील महिला पशुपालकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 31 जनवरी 2025 तक ये आवेदन किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
Sirohi Applications invited from progressive women livestock farmers applications can be made till 31 January
पशुपालन विभाग सिरोही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले की समस्त प्रगतिशील महिला पशुपालन वर्ष 2024-25 के लिए पशुपालन सम्मान योजना शुरू की गई है। योजना अंतर्गत प्रत्येक पंचायत समिति स्तर से एक महिला पशुपालक का चयन किया जाएगा। जिले की पंचायत समितियों के स्तर पर प्रथम स्थान पर चयनित पशुपालकों में से दो का चयन जिला स्तर पर किया जाएगा एवं जिला स्तर से चयनित पशुपालकों में से दो का चयन राज्य स्तर पर किया जाएगा।

विज्ञापन


चयनित महिला पशुपालक को पंचायत समिति स्तर पर 10 हजार रुपये, जिलास्तर पर 25 हजार रुपये तथा राज्य स्तर पर 50 हजार रुपये की राशि प्रोत्साहन स्वरूप राज्य स्तरीय पशुपालन सम्मान समारोह आयोजित कर प्रदान की जाएगी। इच्छुक प्रगतिशील महिला पशुपालन समीपस्थ राजकीय पशु चिकित्सालय में कार्यालय संस्था समय में जाकर अपना आवेदन निर्धारित प्रपत्र में 31 जनवरी, 2025 तक प्रस्तुत कर सकती हैं।
विज्ञापन


समयावधि बीतने के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र एवं योजना की विस्तृत जानकारी के लिए सम्बन्धित जिला कार्यालय, संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग सिरोही अथवा नजदीकी राजकीय पशु चिकित्सालय में सम्पर्क किया जा सकता है। योजना की विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट www.animalhusbandry.rajasthan.gov.in  पर भी उपलब्ध है। इस योजना से उत्कृष्ट एवं प्रतिभावान महिला पशुपालकों को प्रोत्साहन मिलेगा। जिला प्रशासन द्वारा अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करने के लिए प्रचार प्रसार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री शेखावत कल रहेंगे जिले के दौरे पर
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शनिवार को सिरोही जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार शेखावत 22 दिसंबर को शाम छह बजे दिल्ली पब्लिक स्कूल आबूरोड के वार्षिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वे शाम 7.30 बजे आबूरोड से सड़क मार्ग द्वारा उदयपुर रवाना होंगे। इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को जिम्मेवारियां सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed