फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   anger in the society due to the murder of Sant Pomji Maharaj wife not being disclosed

Sirohi: संत पोमजी महाराज की पत्नी की हत्या का नहीं हुआ खुलासा, समाज के लोगों ने सीएम के नाम दिया ज्ञापन

Wed, 01 May 2024 06:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 01 May 2024 06:27 PM IST
सार

Sirohi: सिरोही जिले के शिवगंज तहसील के खंदरा गांव में संत पोमजी महाराज की पत्नी की हत्या के 22 दिन बाद भी खुलासा नहीं होने से विभिन्न समाज के लोगों में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। 

विज्ञापन
anger in the society due to the murder of Sant Pomji Maharaj wife not being disclosed
संत पोमजी महाराज की पत्नी की हत्या का नहीं हुआ खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खंदरा गांव में संत पोमजी महाराज की पत्नी की हत्या के 22 दिन बाद भी खुलासा नहीं पाया। बुधवार को सरगरा समाज के साथ विभिन्न समाज के लोगों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम आबूरोड उपखंड अधिकारी वीरमाराम को ज्ञापन देकर इस मामले में त्वरित कारवाई करवाने की मांग की गई है।

विज्ञापन


ज्ञापन में बताया गया है कि शिवगंज तहसील के खंदरा गांव में करीब 22 दिन पूर्व अज्ञात बदमाशों द्वारा संत पोमजी महाराज की पत्नी की हत्या कर दी गई थी। लेकिन, पुलिस द्वारा आज तक इस मामले में दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इससे संत समाज सहित सहित 36 कौम के लोगों में रोष व्याप्त है। ज्ञापन में मामले का खुलासा कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


इस अवसर पर सरगरा समाज सेवा समिति, आबूरोड के एडवोकेट सुनील कुमार, रितिक सरगरा, रोहित भूरा, विनोद सिंदल, कमलेश सिंदल, देवजी चौहान, मंगल चौहान, गुमान सिंदल, साहिल ,समेत आशीष हीराभाई अग्रवाल, नवीन सांखला, अजय बंजारा, अजीतसिंह देवड़ा, कुलदीप राणा, माधव मारू, राजेंद्र बैरवा एवं मनिया आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed