{"_id":"686278f2364a7d07410f3f69","slug":"allegation-of-irregularities-in-ba-and-bcom-first-year-semester-exam-results-demand-for-re-investigation-sirohi-news-c-1-1-noi1344-3115935-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर ABVP का प्रदर्शन, प्राचार्य से की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर ABVP का प्रदर्शन, प्राचार्य से की कार्रवाई की मांग
Mon, 30 Jun 2025 07:37 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 07:37 PM IST
सार
कार्यकर्ताओं ने सेठ मंगलचंद चौधरी गवर्नमेंट कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अंशु रानी को परीक्षा नियंत्रक के नाम ज्ञापन सौंपकर परीक्षा परिणाम की पुनः जांच की मांग की। उनका आरोप है कि कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं को फेल कर दिया गया है, जिससे आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते एबीवीपी कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एबीवीपी आबूरोड इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविधालय उदयपुर द्वारा घोषित किए गए बीए और बीकॉम प्रथम वर्ष सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का आरोप हुए सोमवार को आबूरोड में विरोध प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान संगठन कार्यकर्ताओं की ओर से सेठ मंगलचंद चौधरी गवर्मेंट कॉलेज प्राचार्य डॉ. अंशुरानी से मुलाकात कर परीक्षा नियंत्रक के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। इसमें परीक्षा परिणाम की दोबारा जांच करवाने की मांग की गई।
एबीवीपी आबूरोड इकाई अध्यक्ष पलक झा की अगुवाई में संगठन कार्यकर्ताओं का आरोप था कि बीए और बीकॉम प्रथम वर्ष सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में कॉलेज के सभी छात्र छात्राओं को फेल कर दिया गया है। जो विश्विद्यालय प्रशासन की लापरवाही और गड़बड़ी को दर्शाता है। सभी छात्र छात्राओं के फेल होने से रोष व्याप्त है। इस दौरान परीक्षा परिणाम की दोबारा जांच करवाकर त्रुटि को दुरुस्त करवाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में भाग संयोजक विशाखा सिंह लोधा, इकाई सचिव जयपाल सिंह, केशर रावत और काई उपाध्यक्ष प्रेरणा बोहरा आदि मौजूद रहे।
कॉलेज सभागार के बाहर का छज्जा गिरा, कोई जनहानि नहीं
उधर, कॉलेज में सोमवार को अचानक सभागार के बाहर का छज्जा पूरी तरह से टूटकर नीचे गिर गया। गनीमत यह रही कि जिस समय यह घटना हुई उस दौरान कोई छात्र या छात्रा वहां मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। एबीवीपी आबूरोड इकाई अध्यक्ष पलक झा ने बताया कि कॉलेज का अधिकांश हिस्सा जीर्णशीर्ण हालत में नजर आ रहा है। आए दिन जगह जगह से प्लास्टर गिरता रहता है। इससे यहां पढ़ रहे छात्र-छात्राओं में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। इस मामले में पूर्व में भी कई बार कॉलेज प्रशासन का इस ओर ध्यान आकर्षित कर भवन रिपेयरिंग करवाने की मांग की गई लेकिन, कोई नतीजा नहीं निकला। कार्यकर्ताओं द्वारा कॉलेज का नया भवन बनवाने की मांग की गई है।