फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Key Accused Arrested in Robbery of Woman on Street, Confesses to Multiple Other Crimes

Sirohi News: राह चलती महिला के साथ लूट के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में और भी वारदातें कबूलीं

Wed, 11 Jun 2025 08:09 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Wed, 11 Jun 2025 08:09 AM IST
सार

जिले की आबूरोड रीको आवासीय कॉलोनी में रास्ते से जा रही महिला के साथ की गई लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में और भी लूट की वारदात करने की बात कबूल की है।

विज्ञापन
Sirohi News: Key Accused Arrested in Robbery of Woman on Street, Confesses to Multiple Other Crimes
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

विस्तार

एक पखवाड़े पूर्व आबूरोड की रीको आवासीय कॉलोनी में राह चलती महिला से हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को धवली, रेवदर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी द्वारा शहर के पांच बंगलों के पास हुई लूट की वारदात को अंजाम देने की बात भी सामने आई है, आरोपी से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन


आबूरोड रीको थाना प्रभारी लक्ष्मणसिंह चंपावत ने बताया कि जिले में चोरी, नकबजनी, लूट व संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभुदयाल धानिया और माउंट आबू डिप्टी एसपी गोमाराम के सुपरविजन में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


थाना स्तर पर गठित टीम ने 28 मई 2025 को आबूरोड की रीको कॉलोनी में महिला से लूट की वारदात का खुलासा करते हुए जोईताराम पुत्र रमाराम गरासिया को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने आबूरोड के पांच बंगलों के पास भी लूट की वारदात करना स्वीकार किया है। आरोपी द्वारा की गई अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jodhpur News: जोधपुर रेलवे स्टेशन पर एक साल में बिके साढ़े छह लाख प्लेटफॉर्म टिकट, 66 लाख का राजस्व

पुलिस के अनुसार 28 मई की शाम रीको कॉलोनी निवासी श्रीमती सुमन सेंट एंसलम स्कूल से पैदल घर लौट रही थीं। उसी दौरान तीन अज्ञात युवक मोटर साइकिल पर आए और श्रीमती सुमन को धक्का देकर गिरा दिया। वे उनका बैग, नकदी, मोबाइल व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।


एसपी अनिल कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास और बदमाशों के संभावित रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही पूर्व में संपत्ति संबंधी अपराधों में लिप्त अपराधियों व अन्य संदिग्धों से पूछताछ की गई।

संदिग्ध गतिविधियों पर गुप्त निगरानी रखी गई और संभावित स्थानों पर मुखबिर तैनात किए गए। तकनीकी डेटा इकट्ठा कर उसका विश्लेषण किया गया। इसके आधार पर मुख्य आरोपी जोईताराम गरासिया को धवली, रेवदर से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में आबूरोड रीको थाना के उपनिरीक्षक पुखराज, एएसआई भवानीसिंह, कांस्टेबल ओमप्रकाश, प्रकाश और मीठालाल शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed