फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A dog attacked and scratched a 3 year old innocent girl playing outside the house

Sirohi News: घर के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची को कुत्ते ने नोच डाला, हालत गंभीर होने पर उदयपुर रेफर

Tue, 07 Jan 2025 10:11 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Tue, 07 Jan 2025 10:11 PM IST
सार

Sirohi: सिरोही जिले के सरूपगंज क्षेत्र स्थित लौटाणा गांव में मंगलवार घर के बाहर खेल रही 3 साल की मासूम बच्ची पर एक कुत्ते ने हमला कर नोच डाला। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन
A dog attacked and scratched a 3 year old innocent girl playing outside the house
घायल बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले के सरूपगंज क्षेत्र स्थित लौटाणा गांव में मंगलवार अपराह्न घर के बाहर खेल रही 3 साल की मासूम बच्ची पर एक कुत्ते ने हमला कर नोच डाला। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद परिजन तत्काल सरूपगंज के सरकारी अस्पताल एवं इसके बाद ट्रॉमा सेंटर सिरोही ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे उदयपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार सरूपगंज क्षेत्र स्थित लौटाणा गांव में मंगलवार अपराह्न करीब 3 बजे धनाराम की 3 साल की बेटी कल्पना घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान अचानक एक कुत्ता वहां आया तथा उसने कल्पना पर हमला कर दिया। हमले में कुत्ते ने उसका गाल काट खाया। उसके कान, हाथ और पेट पर भी चोटें आई। कल्पना के चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के अंदर काम कर रही मां दौड़ती हुई बाहर पहुंची और किसी तरह कुत्ते को वहां से भगाया।
विज्ञापन


इसके बाद अन्य लोग भी दौड़कर भी मौके पर पहुंचे। घायल कल्पना को अंदर लेकर आए। घटना की जानकारी मिलने पर घायल कल्पना के पिता धनाराम भी घर पहुंचे। परिजन कल्पना को लेकर इलाज के लिए पहले सरूपगंज के सरकारी अस्पताल पहुंचे। वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के पश्चात उसे रेफर कर दिया। इसके बाद सिरोही जिला मुख्यालय स्थित ट्रॉमा सेंटर लाया गया। ट्रॉमा सेंटर में प्राथमिक इलाज कर उदयपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेहरे पर गहरे घाव होने से किया गया है रेफर
सिरोही सरकारी अस्पताल के डॉ. विजयप्रकाश चौधरी ने बताया कि बच्ची के राइट साइड के गाल पर कुत्ते के काटने का गहरा घाव है। पीडियाट्रिक और सर्जन को बुलाकर हमारे यहां जो इलाज उपलब्ध था, वह पूरा कर दिया। बच्ची के चेहरे पर काफी घाव है। इसलिए प्लास्टिक सर्जन आदि के लिए आगे रेफर किया गया है, जिससे बच्ची का चेहरा पूरी तरह ठीक हो सके। उन्होंने बताया कि ओपीडी में कुत्ते के काटने के केस रोज आ रहे हैं। मंगलवार को भी 25 से 30 केस आए हैं। इनमें से दो-तीन की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed